ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

IPL 2020 के टाइटल स्पॉन्सर का ऐलान आज, कई बड़ी कंपनियां है दौड़ में शामिल

DESK: इंडियन प्रमियर लीग की शुरुआत अगले महीने की 19 तारीख से होने जा रही है. इसकी तयारी करने के लिए खिलाड़ी भी अपने कैंप पहुच ने लगे हैं. इस बीच नए स्पॉन्सर की तलाश में

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK:  इंडियन प्रमियर लीग की शुरुआत अगले महीने की 19 तारीख से होने जा रही है.  इसकी तयारी करने के लिए खिलाड़ी भी अपने कैंप पहुच ने लगे हैं. इस बीच नए स्पॉन्सर की तलाश में जुटी BCCI आज आईपीएल 2020 के टाइटल स्पॉन्सर के नाम का ऐलान कर सकती है.   

इस रेस में काफी बड़ी-बड़ी कंपनियां शामिल हैं. लेकिन सवाल यह कि वह कौन सी कंपनी होगी जो इस साल आईपीएल की स्पॉन्सर होगी. दरअसल विवो की तरफ से इस साल आईपीएल को स्पॉन्सर न करने का फैसला लिए जाने के बाद BCCI को नए स्पॉन्सर की तलाश है 

वीवो के आईपीएल स्पॉन्सर के हटने से बीसीसीआई को 440 करोड़ की भारी रकम का नुकसान हुआ है. लेकिन बीसीसीआई ने इस राशि की भरपाई के लिए आईपीएल के ऑफिशियल पार्टनर की संख्या को 3 से 5 पांच करने की तैयारी कर ली है. 

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने आईपीएल 2020 की स्पॉन्सरशिप के लिए कई मापदंड तैयार किए हैं. अब उन मापदंडों में जो कंपनी खरी उतरेगी वो इस साल आईपीएल स्पॉन्सर करने की हक़दार होगी.

विवो के पीछे हटने के बाद आईपीएल टाइटल स्पॉन्सर की दौड़ में बायजूस, ड्रीम इलेवन, आमेजन, स्वामी रामदेव की पंतजलि, अनअकैडमी और मुंकेश अंबानी की जियो मुख्य रूप से शामिल है. लेकिन हाल ही में टाटा संस कंपनी का नाम भी रेस में नजर आ रहा है. 

आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर की यह डील मात्र 4 महीने के लिए होगी, जिसकी अवधि 18 अगस्त 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक रहेगी. इसके अलावा स्पॉन्सर के तौर पर बायजूस जो पहले से टीम इंडिया का जर्सी स्पॉन्सर है और ड्रीम इलेवन जो काफी समय से आईपीएल का ऑफिशियल पार्टनर है. इन दोनों का पलड़ा भारी लग रहा है.