ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

कोरोना संकट के बीच क्रिकेट की शुरुआत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम आज करने वाली है मैदान पर वापसी

DESK : कोरोना काल में आज से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम ग्राउंड पर वापसी करने वाली है. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच कुछ ही देर में साउथेम्प्टन के रोज बाउल मैदान पर पहला टे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना काल में आज से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम ग्राउंड पर वापसी करने वाली है.  इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच कुछ ही देर में साउथेम्प्टन के रोज बाउल मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जाने वाला है. पर फ़िलहाल बारिश की वजह से मैदान गिला है जिस वजह से टॉस में देरी हो रही है. कोरोना काल में यह पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेला जा रहा है.


इस मैच के लिए कुछ खास दिशा निर्देश दिए गए हैं जैसे कि कोई भी खिलाड़ी गले नहीं मिल सकेंगे. साथ ही हफ्ते में दो बार कोरोना जांच होगी और खिलाड़ी होटल से बाहर नहीं जा सकेंगे.


टॉस के लिए केवल दोनों कप्तान बेन स्टोक्स, जेसन होल्डर और मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड बाहर जाएंगे. टॉस में कोई कैमरा नहीं होगा और न ही कोई हैंडशेक होगा. अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और रिचर्ड केटलबोरो अपनी गेंद लेकर जाएंगे. मैच के दौरान कई बार सेनेटाइजेशन ब्रेक होगा.


खेल में होंगे कुछ बदलाव
मैच के दौरान खिलाड़ी दस्ताने, शर्ट, पानी की बोतल, बैग या स्वेटर साझा नहीं कर सकते. साथ ही कोई भी बॉल ब्वॉय नहीं होगा, और ग्राउंड स्टाफ मैदान पर खिलाड़ियों के 20 मीटर की दूरी बना कर रहेंगे. टीम शीट्स डिजिटल होंगी. स्कोरर पेन और पेंसिल साझा नहीं करेंगे. कोरोना महामारी जब से शुरू हुई है तभी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गेंद पर लार के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. इसके लिए गेंदबाज को दो चेतावनी दी जाएगी उसके बाद पांच रन का जुर्माना लगाया जाएगा. ये मैच खाली स्टेडियम में होने वाला है. इंटरनेशनल क्रिकेट में आखरी मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सिडनी में हुआ था.