ब्रेकिंग
झारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तारझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार

सुरेश रैना ने भी लिया क्रिकेट से संन्यास, धोनी के फैसले के बाद किया बड़ा एलान

DELHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. भारतीय क्रिकेट टीम में बाए हाथ के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. बल्लेबाज सुरेश रैना न

FirstBihar
First Bihar
8 मिनट

DELHI :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. भारतीय क्रिकेट टीम में बाए हाथ के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. बल्लेबाज सुरेश रैना ने संन्यास का एलान कर दिया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर इस बात की घोषणा की है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ वह भी अब क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं.


सुरेश रैना ने अपने ऑफिशियरल इंस्टाग्राम से एक तस्वीर शेयर की. जिसमें केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, अंबाती रायडू, कर्ण शर्मा और मोनू सिंह एक साथ बैठे हुए हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए रैना ने कैप्शन में लिखा, आपके साथ खेलना काफी प्यारा रहा महेंद्र सिंह धोनी. पूरे दिल से फख्र के साथ, मैं आपके इस सफर में शामिल होना चाहता हूं. शुक्रिया भारत। जय हिंद





उधर दूसरी ओर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. एमएस धोनी ने संन्यास का एलान कर दिया है. बहुत पहले से ऐसी चर्चा थी कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशन क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं. जिसपर अब विराम लग गया है. धोनी ने अपने संन्यास का एलान कर दिया है.


बता दें कि  सुरेश रैना ने वनडे इंटरनैशनल में रैना के नाम 5615 रन दर्ज हैं, जिसमें 5 सेंचुरी और 36 हाफ सेंचुरी शामिल हैं. रैना का वनडे में बेस्ट स्कोर नाबाद 116 रन रहा है. टेस्ट क्रिकेट में 768 रन बनाए हैं. इसमें उनकी एक सेंचुरी एक और  7 हाफ सेंचुरी शामिल हैं. इसके अलावा अगर टी-20 की बात करें तो 78 टी-20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने ने कुल 1605 रन बनाए हैं, टी-20 में रैना ने एक सेंचुरी और पांच हाफ सैंचुरिया बनाई हैं. इसके आईपीएल में रैना ने 193 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 5368 रन बनाए हैं, आईपीएल में उन्होंने एक सैंचुरी और 38 हाफ सैंचुरियां बनाई हैं.


धोनी ने 30 दिसंबर 2014 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन वनडे और टी-20 में टीम की कप्तानी करते रहे. 2016 टी-20 वर्ल्ड कप में टीम को सेमीफाइनल में मिली हार के बाद उन्होंने लिमिटेड ओवर में भी कप्तानी से इस्तीफा दे दिया.




अपने करियर में धोनी अभी तक हर फॉर्मेट में मिलाकर 17,266 रन बना चुके हैं, जिनमें 16 शतक और 108 अर्धशतक शामिल हैं. 38 वर्ष के धोनी ने भारत के लिये 350 वनडे, 90 टेस्ट और 98 टी20 खेले हैं. वह विकेट के पीछे 829 बल्लेबाजों को शिकार बना चुके हैं. धोनी ने वनडे में एक विकेट भी लिया है.


उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक चार मिनट लंबा वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें उनके क्रिकेट जीवनकाल की झलक नज़र आ रही है और बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा है. अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने कहा कि मुझे अब रिटायर मान लिया जाए. उन्होंने सपोर्ट करने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया.




धोनी ने लिखा, "आपके प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया. 7 बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर माना जाए."  महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया हो, लेकिन वो आईपीएल में अपना जौहर दिखाते रहेंगे. इस बार आईपीएल यूएई में होने जा रहा है, जिसमें धोनी मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई करते दिखेंगे.