ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

क्रिकेट फील्ड के बाद अब कोरोना संकट के खिलाफ सचिन लगा रहे चौके-छक्के, गरीबों की मदद कर गढ़ रहे दुआओं की सेंचुरी

DESK : सचिन तेंदुलकर टीम इंडिया का वो खिलाड़ी जो क्रिकेट के मैदान पर विरोधियों के खिलाफ जब चौका-छक्का जड़ता था तो विरोधी खेमे के प्रशंसक भी तालियां बजा उठते थे। क्रिकेट के मैद

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

DESK : सचिन तेंदुलकर टीम इंडिया का वो खिलाड़ी जो क्रिकेट के मैदान पर विरोधियों के खिलाफ जब चौका-छक्का जड़ता था तो विरोधी खेमे के प्रशंसक भी तालियां बजा उठते थे। क्रिकेट के मैदान पर सेंचुरी की सेंचुरी लगाने वाले सचिन तेंदुलकर कोरोना संकट की घड़ी में समाज सेवा के मैदान पर खूब चौके-छक्के लगा कर गरीबों के दुआओं की सेंचुरी बना रहे हैं और पूरा देश सचिन की इस मानवता की सेवा पर ताली बजा रहा है।


महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ने पूरी तरह से अपने पांव पसार रखे हैं। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई भी कोरोना से त्राहि-त्राहि कर रही है। मरीजों की संख्या में रोज इजाफा हो रहा है। देशभर में महाराष्ट्र कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है। महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। वहीं, मुंबई के धारावी में भी लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं । ऐसे में 'क्रिकेट का भगवान' अब गरीबों की मसीहा बन कर सामने आया है। सचिन तेंदुलकर ने काम ही कुछ ऐसा किया है कि संकट की इस घड़ी में वे किसी  मसीहा से कम नहीं हैं।


सचिन तेंदुलकर ने कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से लॉकडाउन में खाने की समस्या के जूझ रहे गरीबों के लिए राशन का इंतजाम करने में योगदान दिया है।  50 लाख रुपए का दान करने के बाद अब सचिन ने 5 हजार जरुरतमंदों के राशन के लिए एक एनजीओ के पैसे दिए हैं। सचिन ने शिवाजी नगर और कोविंदी क्षेत्र के लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया और उनके एक महीने के राशन का इंतजाम करने का संकल्प लिया है।


मुंबई में अपने क्रिकेट को परवान चढ़ाने वाले सचिन तेंदुलकर ने आज  मुंबई वासियों के दिए प्यार के कर्ज को अपनी सेवाभाव से उतार दिया है। सचिन तेंदुलकर से सीख लेकर वैसे सभी लोगों को सामने आना चाहिए जो कोरोना वायरस के महाआपदा की घड़ी में जरूरतमंदों को मदद दे सकते हैं।  





टैग्स