ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

BJP से चुनाव लड़ेंगे धोनी ! पार्टी ने दिया बड़ा ऑफर

DELHI : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेट महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त की शाम में इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. धोनी के एलान के कुछ ही देर बाद बाए हाथ के धा

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DELHI :  टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेट महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त की शाम में इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. धोनी के एलान के कुछ ही देर बाद बाए हाथ के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. धोनी के रिटायरमेंट के बाद उन्हें नए-नए ऑफर मिल रहे हैं. धोनी के राजनीति में भी आने के चर्चे अब तेज हो गए हैं.


क्रिकेट से संन्यास ले चुके दोनों खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते रहेंगे. सीएसके के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें धोनी और रैना एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं. धोनी और रैना के संन्यास की घोषणा के बाद यह पहला वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है.


धोनी के संन्यास की घोषणा के बाद उनके राजनीति में भी आने के चर्चे अब तेज हो गए हैं. अब भाजपा नेता सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने ट्वीट करके कहा कि एमएस धोनी क्रिकेट से रिटायर हो रहे हैं और किसी अन्य चीज से नहीं. भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने धोनी को 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की सलाह दे दी है.



भाजपा नेता सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने ट्वीट करके कहा कि एमएस धोनी क्रिकेट से रिटायर हो रहे हैं और किसी अन्य चीज से नहीं. बाधाओं से लड़ने की उनकी प्रतिभा और एक टीम का नेतृत्‍व करने की जो क्षमता उन्‍होंने क्रिकेट में दिखाई है, उसकी सार्वजनिक जीवन में काफी जरूरत है. उन्‍हें 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए.

टैग्स