ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी की शादी में जाकर बुरे फंसे प्रेम कुमार, भीषण जाम में स्पीकर का काफिला; कैसे पहुंचेगी बारात?✦शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार, इधर बंद घर का ताला काटकर 30 किलो चांदी और 40 ग्राम सोना ले उड़े चोर✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, नदवां जाने वाले सभी रास्तों पर भीषण जाम, गिरते-पड़ते खेतों से पहुंच रहे लोग✦बिहार में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, 34 एजेंडों पर सरकार की लगी मुहर; मंत्रिमंडल की पूरी कार्यप्रणाली हुई डिजिटल✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जाकर बुरे फंसे प्रेम कुमार, भीषण जाम में स्पीकर का काफिला; कैसे पहुंचेगी बारात?✦शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार, इधर बंद घर का ताला काटकर 30 किलो चांदी और 40 ग्राम सोना ले उड़े चोर✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, नदवां जाने वाले सभी रास्तों पर भीषण जाम, गिरते-पड़ते खेतों से पहुंच रहे लोग✦बिहार में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, 34 एजेंडों पर सरकार की लगी मुहर; मंत्रिमंडल की पूरी कार्यप्रणाली हुई डिजिटल

सोमवार को मनाई जाएगी ईद, आज बाजार में भीड़ भाड़ ज्यादा होने की उम्मीद

PATNA : देशभर में सोमवार को ईद मनाई जाएगी। शनिवार को भारत में कहीं भी ईद का चांद आज नजर नहीं आया जिस कारण सोमवार को ईद मनाने का फैसला किया गया है। इमारत ए शरिया पटना सहित अन्य धार्

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : देशभर में सोमवार को ईद मनाई जाएगी। शनिवार को भारत में कहीं भी ईद का चांद आज नजर नहीं आया जिस कारण सोमवार को ईद मनाने का फैसला किया गया है। इमारत ए शरिया पटना सहित अन्य धार्मिक संस्थाओं ने एलान कर दिया है कि अब भारत में ईद सोमवार को मनाई जाएगी। 


दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने सोमवार को ईद मनाने का एलान किया है। साथ ही साथ फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम ने भी देश भर में चांद नहीं देखे जाने की इत्तला देते हुए सोमवार को ईद मनाने का एहतराम किया है। सोमवार को ईद बनाए जाने की जानकारी मिलने के साथ ही आज यानी रविवार को बाजार में रौनक बढ़ने की उम्मीद है। 


रविवार को बाजार में ज्यादा भीड़भाड़ को देखते हुए सरकारें भी सतर्क हैं। कोरोना महामारी के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के प्रोटोकॉल को मेंटेन रखना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है। आपको बता दें कि बिहार में किसी भी मस्जिद और ईदगाह के अंदर ईद की नमाज अदा नहीं की जाएगी। लॉकडाउन 4 में धार्मिक स्थलों को खोलने पर रोक है लिहाजा पटना के गांधी मैदान सहित अन्य प्रमुख जगहों पर अदा की जाने वाली ईद की नमाज इस बार नहीं होगी। राजधानी पटना में ईद को लेकर बाजार में ज्यादा लोग इकट्ठे ना हो इसे लेकर जिला प्रशासन पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

टैग्स