ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

सावन महीने की शिवरात्रि कल, जाने कब है शुभ मुहूर्त

DESK: सावन के शुभ महीने की शिवरात्रि इस बार कल यानि 19 जुलाई को पड़ रही है. यूं तो हिन्दू पंचाग के अनुसार हर महीने कृष्ण पक्ष के 14वें दिन शिवरात्रि मनाया जाता है पर महाश

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK: सावन के शुभ महीने की शिवरात्रि इस बार कल यानि 19 जुलाई को पड़ रही है. यूं तो  हिन्दू पंचाग के अनुसार हर महीने कृष्ण पक्ष के 14वें दिन शिवरात्रि मनाया जाता है पर महाशिवरात्रि और सावन के महीने में पड़ने वाली शिवरात्रि को बेहद शुभ माना गया है. इस बार इस दिन आद्रा नक्षत्र भी पड़ रहा है जो एक शुभ सयोंग है.  

सावन की शिवरात्रि का महत्व

सावन की शिवरात्रि के व्रत का बहुत अधिक महत्व होता है. इस दिन व्रत रखने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. सावन शिवरात्रि का व्रत रखने से कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर प्राप्त होता है.

ऐसी मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि में व्रत, उपवास रखने और भगवान शिव की सच्चे मन से आराधना करने से सभी मनोमनाएं पूरी होती हैं.शिवरात्रि की विशेष पूजा मध्य रात्रि के समय किया जाता है. भगवान शिव की पूजा करने के बाद श्री हनुमान चालीसा का पाठ भी करें. ऐसा करने से सारी आर्थिक परेशानी दूर होती हैं.

इस दिन सफेद वस्तुओं का दान करना चाहिए.ऐसा करने से आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी. साथ ही यदि आपके ऊपर कोई कर्ज है तो इस दिन की गई शिव पार्वती की पूजा आपको हर तरह के कर्जों से मुक्ति दिलाती है.

शिवरात्रि में जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त

शिवरात्रि के दिन जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 40 मिनट से शुरू हो जाएगा जो सुबह 8 बजकर 25 मिनट तक रहेगा. चल चढ़ाते समय शिव के मंत्रों का जाप करते जाएं. पूजा की तैयारी एक दिन पहले रात में ही कर लें. आप चाहें तो शाम के वक़्त भी जल चढ़ा सकते हैं. शाम को 7.30 बजे से लेकर रात में 9.30 तक शिवजी पर जल चढ़ाया जा सकता है. इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी.

अभी महामारी का दौर चल रहा है इस लिए सभी धार्मिक स्थल बंद है ऐसे में आप घर के आंगन या बालकनी में मिट्टी का शिवलिंग बनाएं और तांबे के लोटे में दूध, जल, बेलपत्र, सफेद फूल, बताशे, सुगंध और धतूरा डालकर शिवलिंग पर चढाएं.