ब्रेकिंग
Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर

21 जनवरी को चलेगी स्वदेश दर्शन ट्रेन, सस्ते में कर सकेंगे ज्योतिर्लिंग के दर्शन

SAMASTIPUR: बिहार के लोगों को लिए एक अच्छी खबर है। तीर्थ स्थलों की यात्रा करने की चाह रखने वालों के लिए रेलवे एक सुनहरा मौका लेकर आया है। समस्तीपुर के रास्ते अगले वर्ष 21 जनवरी को

21 जनवरी को चलेगी स्वदेश दर्शन ट्रेन, सस्ते में कर सकेंगे ज्योतिर्लिंग के दर्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार के लोगों को लिए एक अच्छी खबर है। तीर्थ स्थलों की यात्रा करने की चाह रखने वालों के लिए रेलवे एक सुनहरा मौका लेकर आया है। समस्तीपुर के रास्ते अगले वर्ष 21 जनवरी को जयनगर स्टेशन से स्वदेश दर्शन ट्रेन खुलेगी, जो 21 जनवरी को जयनगर से खुलकर मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, पटना, गया स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों को ट्रेन मे सवार करती हुई तिरुपति बाला जी, कन्याकुमारी में कन्याकुमारी टेंपल, विवेकानंद रॉक, रामेश्वरम में रामनाथ स्वामी ज्योतिर्लिंग एंव मल्लिकार्जुल में मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराती हुई 31 जनवरी को उसी रास्ते वापस लौट आएगी।


आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि इस बार लोगों की मांग को देखते हुए स्लीपर कोच के साथ ही एसी थ्री कोच भी लगाया गया है। उन्होंने कहा कि दस दिनों की इस यात्रा के लिए स्लीपर कोच में सफर करने के लिए खाना नास्ता के साथ तीर्थ स्थलों पर घूमने के लिए बस समेत 17,999 रुपए और एसी के लिए 28,515 रुपए लगेगा। श्रेणी के हिसाब से यात्रियों ठहरने के लिए एसी और गैर एसी होटल की सुविधा भी दी जाएगी।


उन्होंने बताया कि पूरी यात्रा के दौरान यात्रियों को शाकाहारी भोजन दिया जाएगा। सुबह, दोपहर और रात में भोजन  के साथ ही सुबह और शाम में चाय के साथ ही प्रत्येक दिन दो बोतल पानी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोच में सुरक्षा गार्ड के साथ ही सफाई कर्मी और टूर एस्कार्ट भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय अधिकारी संजीव कुमार सिंह, स्थानीय प्रमोद कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

टैग्स