ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

राम-सीता विवाह : जनकपुरधाम में उमड़े 'बाराती',अयोध्या से सीता स्वयंवर को पहुंचे प्रभु श्रीराम

DESK : पड़ोसी देश नेपाल के जनकपुरधाम में विवाह पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विवाह से पहले संध्या काल में बारहबीघा रंगभूमि मैदान में भगवान राम और सीता का स्वयंवर हुआ। इसक

FirstBihar
Desk
2 मिनट

DESK :  पड़ोसी देश नेपाल के जनकपुरधाम में विवाह पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विवाह से पहले संध्या काल में बारहबीघा रंगभूमि मैदान में भगवान राम और सीता का स्वयंवर हुआ। इसके बाद बारहबीघा मैदान परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। स्वयंवर के समय बाराती और सराती पक्ष की ओर से हंसी-मजाक व रंग-अबीर का दौर भी चला। इस मौके पर एक लाख से अधिक लोग स्वयंवर के गवाह बने।

गांव-गांव से राम-सीता की दर्जनों झांकियां भी बारहबीघा मैदान पहुंची थीं। घरों की छत से महिलाओं ने फूल-अक्षत से बारातियों का स्वागत किया। इस अवसर पर नगरवासियों ने दीपावली मनाई। जानकी मंदिर के प्रांगण में बने विवाह मंडप को फूलों से सजाया गया था। मंदिर के प्रांगण में सुसज्जित विवाह मंडप में मैथिली विधि-विधान से राम-सीता का विवाह संपन्न हुआ। इससे पहले शोभायात्रा के दौरान रथ पर सीता-राम के अलावा रथ के पीछे हजारों श्रद्धालु चल रहे थे।

बारहबीघा रंगभूमि मैदान में राम मंदिर से भगवान श्रीराम व जानकी मंदिर से मां सीता की डोली पहुंचते ही भगवान के जयकारे शुरू हो गए। भगवान श्रीराम व मां सीता की डोली को साधु-संतों, कमेटियों व बारातियों ने सात फेरे दिलाए।



टैग्स