ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

Ram Navmi 2025: अयोध्या राम मंदिर में भव्य जन्मोत्सव, सूर्य की किरणों से हुआ रामलला का तिलक; सूर्याभिषेक का दिखा अद्भुत नजारा

Ram Navmi 2025: राम नवमी के मौके पर अयोध्या के राम मंदिर में भव्य जन्मोत्सव का आयोजिन किया जा रहा है. इस दौरान सूर्य की किरणों से रामलला का सूर्याभिषेक किया गया.

Ram Navmi 2025
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Ram Navmi 2025: पूरे देश में राम नवमी की धूम मची है. बड़ी संख्या में राम भक्त सुबह से ही मंदिरों में कतारबद्ध होकर भगवान के दर्शन कर रहे हैं। अयोध्या के राम मंदिर में भव्य जन्मोत्सव का आयोजन किया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। इस मौके पर सूर्य की किरणों से रामलला का सूर्य तिलक हुआ।


दरअसल, 6 अप्रैल को ठीक दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणों ने रामलला का सूर्याभिषेक किया है। सूर्य की किरणें सीधे रामलला की ललाट पर पड़ीं। चार मिनट तक यह अद्भुत और अलौकिक नजारा देखने को मिला। सूर्य ने सूर्यवंशी रामलला का अपनी किरणों से सूर्याभिषेक किया। जिसने भी यह नजारा देखा वह देखता रह गया। इस दौरान चार मिनट तक जैसे सबकुछ थम सा गया था।


हनुमान गढ़ी महंत संजय दास ने बताया कि अयोध्या नरेश महाराज दशरथ सूर्यवंशी थे। जिस वक्त भगवान श्री राम का जन्म हुआ था, उस समय खुद भगवान सूर्य एक महीने तक उनकी लीला देखते रहे थे। इसलिए यह चार मिनट का सूर्य तिलक बहुत ही महत्वपूर्ण है और सभी सनातन धर्म के लोगों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता था। पूरी अयोध्या और पूरे देश के लोग रामलला के जन्मोत्सव को लेकर उत्साहित हैं।