ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएतोड़फोड़ कांड में अब तक 28 FIR, JCB मालिक समेत 7 अरेस्ट; विधायक से जुड़े जमीन विवाद के दो नए मामले भी दर्ज कोटे में कोटा हमारा अधिकार है, बोले संतोष सुमन..किसी की धमकी से डरने वाले नहीं, हक लेकर रहेंगेबिटिया के भविष्य के लिए बस इतना करें निवेश, ब्याज से तैयार हो जाएंगे 50 लाख! जानें पूरी स्कीमतेज प्रताप यादव ने जीतन राम मांझी पर बोला हमला, कहा..कुर्सी छोड़ें और दशरथ मांझी की तरह बनकर दिखाएंपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएतोड़फोड़ कांड में अब तक 28 FIR, JCB मालिक समेत 7 अरेस्ट; विधायक से जुड़े जमीन विवाद के दो नए मामले भी दर्ज कोटे में कोटा हमारा अधिकार है, बोले संतोष सुमन..किसी की धमकी से डरने वाले नहीं, हक लेकर रहेंगेबिटिया के भविष्य के लिए बस इतना करें निवेश, ब्याज से तैयार हो जाएंगे 50 लाख! जानें पूरी स्कीमतेज प्रताप यादव ने जीतन राम मांझी पर बोला हमला, कहा..कुर्सी छोड़ें और दशरथ मांझी की तरह बनकर दिखाएं

जन्माष्टमी को लेकर इस्कॉन पटना में तैयारियां तेज, 8 टन फूलों से सजेगा मंदिर; CM सम्राट चौधरी और राज्यपाल होंगे शामिल

पटना इस्कॉन मंदिर में 4 सितंबर को भव्य जन्माष्टमी समारोह आयोजित होगा। मंदिर को 8 टन फूलों से सजाया जाएगा। सुबह 4:30 बजे पट खुलेंगे और रात 1 बजे तक कार्यक्रम चलेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल भी समारोह में शामिल होंगे।

Janmashtami 2026
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर को पटना स्थित इस्कॉन मंदिर में भव्य आयोजन किया जाएगा। मंदिर में जन्माष्टमी समारोह की शुरुआत सुबह 4:30 बजे पट खुलने के साथ होगी और रात करीब 1 बजे तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान नॉनस्टॉप कीर्तन, भगवान राधा-कृष्ण का विशेष अभिषेक, भजन और महाआरती मुख्य आकर्षण होंगे।



8 टन फूलों से तैयार होगा फूल बंगला

इस बार जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर की सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। मंदिर को सजाने के लिए बेंगलुरु, पुणे, कोलकाता के अलावा विदेशों से भी करीब 8 टन फूल मंगाए गए हैं। इन फूलों से मंदिर में विशेष फूल बंगला तैयार किया जा रहा है। पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए प्रसादम की भी व्यवस्था रहेगी।



CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

इस्कॉन मंदिर के टेंपल मैनेजमेंट काउंसिल (TMC) के सदस्य राधा पति चरण दास के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दोपहर 3 बजे मंदिर पहुंचकर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री भगवान राधा-कृष्ण का विशेष अभिषेक भी करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल के भी शामिल होने की संभावना है। राज्यपाल टेंपल हॉल में संबोधन करेंगे। आयोजकों के अनुसार, यह पहली बार होगा जब पटना इस्कॉन मंदिर के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और राज्यपाल एक साथ मौजूद रहेंगे।



108 कलश से होगा महाभिषेक

जन्माष्टमी की रात भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के बाद विशेष महाआरती आयोजित की जाएगी। इस दौरान भगवान की लीलाओं का प्रदर्शन भी होगा। रात में 108 कलश से भगवान का महाभिषेक किया जाएगा। इसमें विभिन्न नदियों के जल और पंचगव्य का इस्तेमाल किया जाएगा। भगवान को 256 से अधिक प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। मंदिर की चारों वेदियों पर एक साथ विशेष महाआरती भी होगी। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक श्रद्धालुओं और विशेष अतिथियों के लिए भगवान के अभिषेक की व्यवस्था रहेगी।



30 अगस्त से शुरू होगा कीर्तन मेला

जन्माष्टमी समारोह से पहले 30 अगस्त से 2 सितंबर तक इस्कॉन पटना में कीर्तन मेला आयोजित किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण इस्कॉन पटना के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। जन्माष्टमी के दिन प्रसिद्ध गायिका प्रिया मलिक की विशेष प्रस्तुति भी होगी। वह श्रीकृष्ण भक्ति पर आधारित भजन और अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी।



20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद

जन्माष्टमी के अगले दिन 5 सितंबर को इस्कॉन के संस्थापक आचार्य ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की जयंती मनाई जाएगी। आयोजकों के अनुसार, प्रभुपाद ने ही दुनिया के विभिन्न देशों में इस्कॉन के विस्तार की नींव रखी थी। 5 सितंबर को दोपहर बाद 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है।



GPO गोलंबर से मंदिर तक बैरिकेडिंग

इस्कॉन TMC के को-चेयरमैन रमन मनोहर दास ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पटना के GPO गोलंबर से मंदिर परिसर तक बैरिकेडिंग की जाएगी। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा और दर्शन के बाद बाहर निकलने की व्यवस्था होगी। भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के रुकने की अनुमति नहीं होगी। व्यवस्था इस तरह की जाएगी कि भक्त मंदिर में प्रवेश करें, दर्शन करें और फिर बाहर निकल जाएं।



150 से अधिक CCTV कैमरों से होगी निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में 150 से अधिक CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इनके जरिए अवांछित गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि मंदिर में प्रवेश से पहले अपने जूते-चप्पल की सुरक्षा की व्यवस्था स्वयं करें। भक्तों की एंट्री BSNL ऑफिस की ओर से कराई जाएगी। जन्माष्टमी को लेकर इस्कॉन पटना में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता