ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

MAHA SHIVRATRI: महाशिवरात्रि के 2 दिन पहले बेगूसराय में चमत्कार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

महाशिवरात्रि के दो दिन पहले ही बेगूसराय का माहौल भक्तिमय हो गया है। हर-हर महादेव, जय भोलेनाथ और ओम नम: शिवाय से पूरा इलाका गूंज उठा है। दरअसल ग्रामीण सांप को मारने गये थे लेकिन वहां जो कुछ सामने नजर आया उसे देखकर दंग रह गये। इसे चमत्कार मानने लगे.

BIHAR
बेगूसराय में चमत्कार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MAHA SHIVRATRI: 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इसके दो दिन पहले बेगूसराय में अद्भूत चमत्कार देखने को मिला। ग्रामीण सांप मारने के लिए गये हुए थे लेकिन वहां से जो कुछ जमीन से निकला पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा। 


दरअसल सांप मारने के दौरान ग्रामीणों की नजर जमीन के अंदर से निकले शिवलिंग पर गई। जिसके बाद पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। शिवलिंग निकलने के बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी। देखते ही देखते यह खबर आग की तरह फैल गई और आस-पास के इलाके और गांव से लोग यहां पहुंचने लगे। जमीन से निकले शिवलिंग की लोग पूजा करने में लगे हैं। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। जय भोलेनाथ और ऊ नम: शिवाय से पूरा इलाका गूंज उठा।


सदर प्रखंड के नीमाचांदपुरा इलाके के परना पंचायत के वार्ड संख्या 9 में अचानक जमीन के अंदर से शिवलिंग मिलने की खबर आग की तरह फैल गयी जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग पूजा-पाठ करने के लिए पहुंच रहे हैं। शिवरात्रि के दो दिन पहले जमीन के निकले शिवलिंग को लोग बाबा भोले का चमत्कार मान रहे हैं। 


महाशिवरात्रि के ठीक पहले भगवान शिव के शिवलिंग के अचानक से जमीन के अंदर से निकल जाने को लोग चमत्कार और ईश्वर की कृपा मान रहे है। अचानक से जमीन के अंदर से निकलने वाले शिवलिंग की पूजा-अर्चना में रात से ही लगे है और अब यहाँ मंदिर बनाने की बात कर रहे हैं। लोग इसे भगवान शंकर का चमत्कार मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि अचानक शिवलिंग निकलना यह अपने आप में अद्भुत है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता