ब्रेकिंग
सचिवालय में शराब मिलने पर विपक्ष हमलावर, RJD बोली- ड्राई स्टेट बिहार में विकास भवन तक पहुंच गई वाइनबिहार के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: पंचायत स्तर पर लगेंगे ‘सहयोग शिविर’, समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानशराबबंदी पर सवाल: सचिवालय में मिली शराब की बोतल, विकास भवन में मचा हड़कंपCM सम्राट का सबसे बड़ा फैसला, आप शिकायत करें...अधिकारी ने 30 दिनों में समाधान नहीं किया तो 31 वें दिन स्वतः 'सस्पेंड', अभियान सफल रहा तो बिहार में 'जनता राज' बिहार में संदिग्ध हालत में उप प्रमुख पति की मौत, गांव के बधार में शव मिलने से सनसनीसचिवालय में शराब मिलने पर विपक्ष हमलावर, RJD बोली- ड्राई स्टेट बिहार में विकास भवन तक पहुंच गई वाइनबिहार के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: पंचायत स्तर पर लगेंगे ‘सहयोग शिविर’, समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानशराबबंदी पर सवाल: सचिवालय में मिली शराब की बोतल, विकास भवन में मचा हड़कंपCM सम्राट का सबसे बड़ा फैसला, आप शिकायत करें...अधिकारी ने 30 दिनों में समाधान नहीं किया तो 31 वें दिन स्वतः 'सस्पेंड', अभियान सफल रहा तो बिहार में 'जनता राज' बिहार में संदिग्ध हालत में उप प्रमुख पति की मौत, गांव के बधार में शव मिलने से सनसनी

महाशिवरात्रि आज : पटना के शिवालयों में भक्त कर रहे जलाभिषेक, शोभायात्रा को लेकर ट्रैफिक में बदलाव

PATNA : आज महाशिवरात्रि है। महाशिवरात्रि के मौके पर पटना के शिव मंदिरों में भक्तों की सुबह से भीड़ देखी जा रही है। शिव भक्त सुबह से ही भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर रहे हैं और शिवलिंग पर जलाभिषेक

महाशिवरात्रि आज : पटना के शिवालयों में भक्त कर रहे जलाभिषेक, शोभायात्रा को लेकर ट्रैफिक में बदलाव
Anamika
2 मिनट

PATNA : आज महाशिवरात्रि है। महाशिवरात्रि के मौके पर पटना के शिव मंदिरों में भक्तों की सुबह से भीड़ देखी जा रही है। शिव भक्त सुबह से ही भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर रहे हैं और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे हैं। पटना के खाजपुरा शिव मंदिर, बोरिंग रोड चौराहा शिव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में सुबह से रौनक है। 


महाशिवरात्रि को देखते हुए पटना जिला प्रशासन और पटना पुलिस ने अपनी तरफ से तैयारियां पूरी कर रखी हैं। आज निकलने वाली शोभायात्रा की वजह से पटना के कई मार्गो पर ट्रैफिक रूट में बदलाव किया जाएगा। 2 बजे से कई ट्रैफिक रूट को डायवर्ट किया जाएगा। जिला प्रशासन की तरफ से कई जगह पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। एक-एक पदाधिकारी समेत 90 जवानों की तैनाती की गई है। पटना के जगदेव पथ, खाजपुरा शिव मंदिर, आशियाना रोड, पासपोर्ट ऑफिस के पास, बेली रोड, डुमरा चौकी, हवाई अड्डा पश्चिमी गेट, पटेल गोलंबर, चितकोहरा पुल के दक्षिणी छोर, हड़ताली मोड़, गोल्फ क्लब के सामने, राजवंशी नगर मोड़, मोहनी मोड़, पानी टंकी, वोल्टास मोड़, कोतवाली टर्मिनल, डाकबंगला चौराहा, आर ब्लॉक सर्किट हाउस, भट्टाचार्य मोड़ समेत अन्य जगहों पर ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ जवानों की तैनाती रहेगी। 


2 बजे से ट्रैफिक के में जो बदलाव किया जाएगा उसके मुताबिक बेली रोड में पश्चिम से पूरब की ओर जाने वाले ऑटो या व्यवसायिक वाहन जगदेव पथ मोड़ से दाहिने मुड़कर बीएमपी मोड होते हुए आगे की ओर जा पाएंगे। इसके अलावे जगदेव पथ के बाएं मॉल के समानांतर पथ में डाइवर्ट कर दी जाएगी।

संबंधित खबरें