ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

लॉकडाउन के बीच आधी रात को शिफ्ट किये गए रामलला, योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद

AYODHYA : कोरोना वायरस को लेकर देशभर में लॉकडाउन होने के साथ ही आधी रात के वक्त रामलला को अयोध्या के अस्थायी मंदिर में शिफ्ट कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजू

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

AYODHYA : कोरोना वायरस को लेकर देशभर में लॉकडाउन होने के साथ ही आधी रात के वक्त रामलला को अयोध्या के अस्थायी मंदिर में शिफ्ट कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में रामलला को नवरात्रि के पहले दिन अस्थायी फाइबर मंदिर में शिफ्ट किया गया है। सुबह 3 बजे विधिवत पूजा अर्चना के बाद रामलला को नए और छाई मंदिर में शिफ्ट किया गया। 


अयोध्या में सुबह 3 बजे राम जन्मभूमि परिसर में विधिवत पूजा अर्चना की गई। गर्भ गृह में रामलला को स्नान करा कर पूजा अर्चना के बाद अस्थाई मंदिर में शिफ्ट किया गया। इस दौरान राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास, ट्रस्ट के सदस्य राजा बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, सदस्य अनिल मिश्रा, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, दिगंबर अखाड़े के महंत सुरेश दास, अवनीश अवस्थी भी योगी आदित्यनाथ के साथ मौजूद थे। 


अयोध्या में स्थायी मंदिर के निर्माण होने तक एक अस्थायी मंदिर में रामलला विराजमान रहेंगे। रामलला को जिस अस्थायी मंदिर में शिफ्ट किया गया है उसमें चांदी का एक बड़ा सिंहासन है। लगभग साढे 9 किलोग्राम के सिंहासन पर रामलला विराजमान हैं। रामलला को शिफ्ट किए जाने के बाद अब स्थायी मंदिर के गर्भ गृह का निर्माण कार्य शुरू होगा।

टैग्स