ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार के गांवों में अब होर्डिंग-बैनर पर लगेगा शुल्क, पंचायतों को होगी कमाई; बहुमंजिला भवन के लिए NOC भी जरूरीBihar News : अब नहीं पड़ेगी कन्वर्जन की जरूरत, बिहार सरकार ने बदल दिया कृषि भूमि का कानूनBihar News : बिहार में टोल टैक्स पर बड़ा फैसला! निजी वाहन चालकों को राहत, सिर्फ इन गाड़ियों से होगी वसूलीBihar weather : 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत कई इलाकों में आंधी-बिजली की चेतावनीचुटकी भर खैनी को लेकर विवाद बना जानलेवा, चतरा में एसपी आवास के पास निजी गार्ड की गोली मारकर हत्याBihar News : बिहार के गांवों में अब होर्डिंग-बैनर पर लगेगा शुल्क, पंचायतों को होगी कमाई; बहुमंजिला भवन के लिए NOC भी जरूरीBihar News : अब नहीं पड़ेगी कन्वर्जन की जरूरत, बिहार सरकार ने बदल दिया कृषि भूमि का कानूनBihar News : बिहार में टोल टैक्स पर बड़ा फैसला! निजी वाहन चालकों को राहत, सिर्फ इन गाड़ियों से होगी वसूलीBihar weather : 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत कई इलाकों में आंधी-बिजली की चेतावनीचुटकी भर खैनी को लेकर विवाद बना जानलेवा, चतरा में एसपी आवास के पास निजी गार्ड की गोली मारकर हत्या

आज घर वाली ईद.. फासला रहेगा लेकिन दिल मिलेंगे

PATNA : कोरोना महामारी के बीच आज बदले हालात के साथ देशभर में लोग ईद मना रहे हैं। यह पहला मौका है जब ईद के दिन सड़कों पर रौनक नहीं है। लोग घरों में खुद को सुरक्षित रखते हुए ईद

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी के बीच आज बदले हालात के साथ देशभर में लोग ईद मना रहे हैं। यह पहला मौका है जब ईद के दिन सड़कों पर रौनक नहीं है। लोग घरों में खुद को सुरक्षित रखते हुए ईद मना रहे हैं। संक्रमण के खतरे की वजह से लोगों ने ईद पर भी फासला रखा है लेकिन त्यौहार में दिल जरूर मिल रहे हैं। 


राजधानी पटना में भी लोगों के घरों के अंदर ही ईद का जश्न मना रहे हैं। यह पहला मौका है जब पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज अदा नहीं की गई। इमारत ए शरिया ने लोगों से अपील की थी कि वह घरों के अंदर ही ईद की नमाज अदा करें। लॉकडाउन की वजह से सूबे के सभी मस्जिद और ईदगाह बंद हैं। रविवार को ईद के पहले बाजार में भी बहुत ज्यादा भीड़ भाड़ नजर नहीं आई थी। सोशल डिस्टेंसिंग के इस दौर में ईद की बधाई देने के लिए लोगों ने सोशल मीडिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया है। लोग व्हाट्सएप और फेसबुक के अलावे फोन पर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। 


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि पवित्र रमजान महीने के बाद रोजेदारों के लिए ईद नई उम्मीद लेकर आता है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि समाज में अमन-चैन, भाईचारा कायम रहे। इसके अलावा राज्यपाल फागू चौहान ने भी प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, जीतन राम मांझी, कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहित अन्य नेताओं ने भी ईद की बधाई दी है।

टैग्स