ब्रेकिंग
पटना में JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक, अध्यक्ष पद पर नीतीश कुमार के निर्वाचन पर लगेगी औपचारिक मुहर14 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला, रिटायर्ड आर्मी जवान को उम्रकैद की सजा; बीयर में सल्फास पिलाकर ले ली थी जानगजब: रिश्वतखोर परिवहन प्रवर्तन अवर निरीक्षक को SP ने जेल भेजा, हवालात से निकलते ही विभाग ने निलंबन तोड़कर दुबारा उसी जिले में पोस्टिंग दी...‘दलित विरोध तो भाजपा की उत्पत्ति के मूल में है..’, बंगला विवाद पर रोहिणी आचार्या का तीखा पलटवारJEE Advanced 2026 प्रवेश परीक्षा में गयाजी के शुभम कुमार ने हासिल किया ऑल इंडिया रैंक-1, सीएम सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएंपटना में JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक, अध्यक्ष पद पर नीतीश कुमार के निर्वाचन पर लगेगी औपचारिक मुहर14 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला, रिटायर्ड आर्मी जवान को उम्रकैद की सजा; बीयर में सल्फास पिलाकर ले ली थी जानगजब: रिश्वतखोर परिवहन प्रवर्तन अवर निरीक्षक को SP ने जेल भेजा, हवालात से निकलते ही विभाग ने निलंबन तोड़कर दुबारा उसी जिले में पोस्टिंग दी...‘दलित विरोध तो भाजपा की उत्पत्ति के मूल में है..’, बंगला विवाद पर रोहिणी आचार्या का तीखा पलटवारJEE Advanced 2026 प्रवेश परीक्षा में गयाजी के शुभम कुमार ने हासिल किया ऑल इंडिया रैंक-1, सीएम सम्राट चौधरी ने दी शुभकामनाएं

कार्तिक पूर्णिमा पर छठ महापर्व जैसा होगा प्रशासनिक इंतजाम, गंगा घाटों पर मजिस्ट्रेट की होगी तैनाती

PATNA : मंगलवार यानी 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा घाट पर काफी भीड़ होने का अनुमान है। पटना के गंगा घाट पर तकरीबन तीन लाख लोगों के स्नान करन

कार्तिक पूर्णिमा पर छठ महापर्व जैसा होगा प्रशासनिक इंतजाम, गंगा घाटों पर मजिस्ट्रेट की होगी तैनाती
Editor
3 मिनट

PATNA : मंगलवार यानी 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा घाट पर काफी भीड़ होने का अनुमान है। पटना के गंगा घाट पर तकरीबन तीन लाख लोगों के स्नान करने की संभावना है। इसके लिए अभी से ही प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गई है। छठ महापर्व की तर्ज पर प्रशासनिक इंतजाम किया जा रहा है। गंगा घाटों पर 55 मजिस्ट्रेट और 14 सेक्टर पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन ने कार्तिक पूर्णिमा पर लोगों के स्नान को देखते हुए 7 नवंबर की शाम से ही नावों के परिचालन पर रोक लगा दी है।


कार्तिक पूर्णिमा के दिन पटना के जिन गंगा घाटों पर श्रद्धालु स्नान करने वाले हैं, वहां बैरिकेडिंग की जा रही है। बैरिकेडिंग का काम 7 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। छठ पूजा पर घाटों पर बैरिकेडिंग की गई थी लेकिन जलस्तर तेजी से गिर रहा है, इसीलिए अब नए सिरे से बैरिकेडिंग की जाएगी। घाटों पर जाने के लिए अप्रोच रोड बना दिए गए हैं।


पटना के इन गंगा घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा का स्नान करने के लिए है सुविधा रहेगी। जहाज घाट, रामजीचक स्कूल पर, रामजीचक, रामजी चक बाटा घाट, रामजी चक नहर घाट, दीघा पाटीपुल घाट, जेपी सेतु पश्चिमी घाट, गेट नंबर 93 और 92, मखदुम खिलजी के सामने बालू पर घाट गेट नंबर 88, गेट नंबर 83 संत माइकल स्कूल के बगल की गली घाट, कुजी घाट, पाटलीपुत्र घाट, एलसीटी घाट, कालीघाट, कदमघाट, पटना कॉलेज घाट, कृष्णा घाट, गांधी घाट, गोलकपुर बालू घाट, पटना लॉ कालेज, रानी घाट, बीएन राय घाट, गुलबी घाट, बालू घाट, घाघा घाट, रौशन घाट, देवराहा बाबा घाट, जगरनाथ घाट, पत्थरी घाट, कोयला घाट, घसियारी घाट, नरकट घाट, लोहरबा घाट, मठ केदारनाथ घाट, गोसाई घाट, राजा घाट, भरहरबा घाट, करनालगंज घाट, गायघाट, कटाही घाट, भद्र घाट, महावीर घाट, कंगन घाट, गुरुगोविंद सिंह कॉलेज घाट, कच्ची घाट, नारियल घाट, नासरीगंज घाट, पीपापुल घाट, एसडीओ घाट, शाहपुर घाट और हल्दी छपरा घाट शामिल हुआ