ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

भगवान बदरी विशाल की डोली पांडुकेश्वर से चली, कल सुबह खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

DESK : शुक्रवार की सुबर 4 बजकर 30 मीनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे. जिसकी प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. भगवान बदरी विशाल की चल विग्रह डोली आज पांडुकेश्वर से बदरीनाथ धाम रवान

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : शुक्रवार की सुबर 4 बजकर 30 मीनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे. जिसकी प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. भगवान बदरी विशाल की चल विग्रह डोली आज पांडुकेश्वर से बदरीनाथ धाम रवाना के लिए रवाना हो गई.

बता दें कि बदरीनाथ धाम के कपाट 30 अप्रैल यानी वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को सर्वार्थ सिद्धि योग एवं अमृत सिद्धि योग के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में 4:30 बजे खोले जाने थे. लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस साल टिहरी नरेश ने कपाट की तिथि में बदलाव कर दिया और नई तिथि 15 मई तय की गई थी. 

जिसके बाद आज रावल की मौजूदगी में उद्धव, कुबेर व शंकराचार्य की गद्दी डोली के साथ पांडुकेश्वर से चली. बदरीनाथ धाम से जुड़े हक हकूकधारी भी इसके साथ मौजूद रहे. बदरीनाथ के रावल आज निवास पर ही रहेंगे और कल सुबह साढ़े चार बजे बदरीनाथ धाम कपाट खुलने से पहले धाम पहुंचेंगे. कोरोना संकट को देखते हुए काफी कम लोगों की मौजूदगी में बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे. इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया जाएगा.