ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

कैसा रहेगा आपके लिए साल 2020, पढ़िए अपना राशिफल, इन राशि वालों को है सावधान रहने की जरुरत

DESK : कल से नए साल का आगमन हो रहा है. ज्योतिष के अनुसार एक तरफ जहां साल 2020 कई लोगों के भाग्य खोलने की चाबी साथ लेकर आ रहा है, तो वहीं कई लोगों के लिए यह साल शुभ फलकारी नहीं

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK : कल से नए साल का आगमन हो रहा है. ज्योतिष के अनुसार एक तरफ जहां साल 2020 कई लोगों के भाग्य खोलने की चाबी साथ लेकर आ रहा है, तो वहीं कई लोगों के लिए यह साल शुभ फलकारी नहीं होगा.

सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है साल 2020:-

मेष- मेष राशि वालों के लिए वर्ष 2020 शुभ फलकारी होगा. आर्थिक और कारोबार के रास्ते में सफलता मिलेगी तो वहीं शादी और परिवार की समस्या भी खत्म होगी. लेकिन स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा. 

वृष- वृष राशि के लिए साल 2020 मध्यम रहेगा. आर्थिक और संपत्ति के मामलों में सफलताएं मिलेंगी, तमाम रुके हुए काम भी पूरे होंगे. लेकिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं ज्यादा परेशान करेगी. 

मिथुन- इस राशि के लिए साल की शुरुआत मध्यम होगी. पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में लापरवाही न करें. इस राशि वाले को इस साल करियर में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है.

कर्क- इस राशि वाले लोगों के लिए साल अच्छा जाएगा. कई पुराने रुके काम पूरे हो जाएंगे. करियर और धन के मामले में बड़ी सफलताएं मिलेंगी. विदेश जाने के योग बन रहे हैं. 

सिंह- सिंह राशि वाले जातकों का साल अच्छा जाएगा. आर्थिक और करियर की समस्याएं हल होंगी. संतान पक्ष से काफी सहयोग मिलेगा. पारिवारिक तालमेल बेहतर होगा. घर में किसी निर्माण या संपत्ति लाभ के योग हैं. 

कन्या- इन राशि वाले को नौकरी और रोजगार में सफलता मिलेंगी. लेकिन संतान पक्ष और रिश्तों को लेकर सावधान रहने की जरुरत है.  बेवजह के मुकदमे और संपत्ति के वाद विवादों से दूर रहें. 

तुला- प्रेम विवाह और प्रेम के मामलों में सफलता मिलेगी.   तमाम रुके हुए काम बनते जाएंगे. स्वास्थ्य और चोट चपेट का विशेष ध्यान रखें. 

वृश्चिक- साल की शुरुआत में नौकरी में समस्या के योग गलत निर्णय और अहंकार आपको मुश्किल में डाल सकते हैं. वर्ष के मध्य से जीवन में सुधार होना शुरू होगा. जीवनसाथी या किसी मित्र का सहयोग बेहद लाभकारी होगा.

धनु- करियर में परिवर्तन और बड़ी सफलताएं मिलेंगी लेकिन  परिवार से दूरियां बढ़ेगी. वाणी और क्रोध पर कंट्रोल करें.

मकर-  इस साल स्वास्थ्य में सुधार होगा. शुरूआत में करियर में थोड़ी समस्याएं आ सकती हैं. लेकिन कुछ समय के बाद बदलाव के साथ सुधार हो जाएगा. इस वर्ष जीवनचर्या पर ध्यान देना जरूरी है. 

कुम्भ- कुम्भ राशि के जातकों के लिए धन के मामले में मध्यम वर्ष रहेगा. स्थान परिवर्तन के मजबूत योग बनते हैं. सेहत का, विशेषकर पेट और आंखों का ध्यान रखें.