ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

इस बार रक्षाबंधन पर बन रहे है महासंयोग, ये है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

DESK : भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन 3 अगस्त को मनाया जाने वाला है. इस दिन सावन का आखिरी सोमवार के साथ ही कई सारे शुभ योग बन रहे हैं. ग्रहों और नक्षत्रों का भी शुभ परि

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन 3 अगस्त को मनाया जाने वाला है. इस दिन सावन का आखिरी सोमवार के साथ ही कई सारे शुभ योग बन रहे हैं. ग्रहों और नक्षत्रों का भी शुभ परिवर्तन हो रहा है. ज्योतिष के जानकर बताते है की इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और आयुष्मान दीर्घायु का शुभ संयोग भी बन रहा है. इसलिए इस दिन की महत्वता और बढ़ जाता  है.

लेकिन, लंबे समय बाद रक्षाबंधन के दिन बन रहे इस शुभ और विशेष संयोग को कोरोना ने फीका कर दिया है. देश के कई हिस्सों में अभी भी कोरोना की वजह से लॉक डाउन है जिस कारण ना बाजारों में वो रौनक दिखाई दे रही ना ही लोगों में वो उत्साह. डाक के द्वारा अपने भाईयों को राखी भेजने वाली बहनों की संख्या में भी काफी कमी आई है. कोरोना और लॉक डाउन के कठिन समय में जिन भाई-बहनों को इस रक्षाबंधन साथ रहने का मौका मिला है वो बेहद खुशनसीब हैं. 

कब है शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन के दिन यानि 3 अगस्त को सुबह 9 बजकर 29 मिनट तक भद्रा काल रहेगा. इस समय राखी नहीं बांधनी चाहिए. कहा जाता है कि रावण की बहन ने भद्रा काल में ही रावण को राखी बांधी थी, जिसके कारण रावण का विनाश हो गया.

राखी का शुभ मुहूर्त सुबह 09:30 बजे से आरंभ होगा. पर दोपहर में 01:35 बजे से लेकर शाम को 04:35 बजे तक का समय राखी बांधने के लिए अति शुभ है. इसके बाद शाम को 07:30 बजे से 09:30 बजे तक राखी बांधने के लिए मुहूर्त शुभ रहेगा.