ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

साइबर ठगी से बचें: महाकुंभ में होटल बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा, बिहार से जाने वाले श्रद्धालुओं को पुलिस कर रही जागरूक

24 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ में देश से लेकर विदेश तक से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण वहां ठहरने के लिए होटल लोग पहले से बुक कर रहे हैं। लेकिन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा भी किया जा रहा है।

BIHAR POLICE
बिहार पुलिस की अपील
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

patna: महाकुंभ के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम में 7 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालु अभी तक पहुंचे। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि तीसरे शाही स्नान पर 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचेंगे। महाकुम्भ में 16 जनवरी से 24 फरवरी तक 'संस्कृति का महाकुम्भ 'होगा। इसमें शामिल होने के लिए बिहार से भी श्रद्धालुओं का जत्था वहां पहुंचा है और लोग अभी भी वहां जा रहे हैं। इसी को देखते हुए बिहार पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। उन्हें बता रही है कि कैसे साइबर ठग महाकुंभ जाने वाले श्रद्वालुओं को अपना शिकार बना रहे हैं।


 बिहार पुलिस ने कहा है कि महाकुंभ में होटल बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है इससे सावधान रहने की जरूरत है। नकली वेबसाइट, फर्जी मोबाइल ऐप और अनजान कॉल्स से सतर्क और सावधान रहें सस्ती सुविधाओं के लालच में न फंसें। बिहार पुलिस ने कहा कि जागरूक रहें, ठगी से बचें..! सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बिहार पुलिस ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसके जरिये महाकुंभ में जाने वाले लोगों को जागरुक किया जा रहा है। 


कहा गया है कि महाकुंभ में होटल बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी से बचें। होटल एवं अन्य सुविधाएं दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा हो रहा है। इससे बचने के लिए नकली और असली वेबसाइट की पहचान के बाद ही बुकिंग करें। एडवांस पेमेंट करने से बचें। इन्क्वायरी के लिए इंटरनेट पर होटल का नंबर ढूंढ कर कॉल ना करें। हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट या यूपी प्रशासन द्वारा जारी नंबर पर ही संपर्क करें। मेला प्राधिकरण द्वारा जारी की गयी सूची वाले होटलों में ही बुकिंग कराएं।

टैग्स