ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार के गांवों में अब होर्डिंग-बैनर पर लगेगा शुल्क, पंचायतों को होगी कमाई; बहुमंजिला भवन के लिए NOC भी जरूरीBihar News : अब नहीं पड़ेगी कन्वर्जन की जरूरत, बिहार सरकार ने बदल दिया कृषि भूमि का कानूनBihar News : बिहार में टोल टैक्स पर बड़ा फैसला! निजी वाहन चालकों को राहत, सिर्फ इन गाड़ियों से होगी वसूलीBihar weather : 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत कई इलाकों में आंधी-बिजली की चेतावनीचुटकी भर खैनी को लेकर विवाद बना जानलेवा, चतरा में एसपी आवास के पास निजी गार्ड की गोली मारकर हत्याBihar News : बिहार के गांवों में अब होर्डिंग-बैनर पर लगेगा शुल्क, पंचायतों को होगी कमाई; बहुमंजिला भवन के लिए NOC भी जरूरीBihar News : अब नहीं पड़ेगी कन्वर्जन की जरूरत, बिहार सरकार ने बदल दिया कृषि भूमि का कानूनBihar News : बिहार में टोल टैक्स पर बड़ा फैसला! निजी वाहन चालकों को राहत, सिर्फ इन गाड़ियों से होगी वसूलीBihar weather : 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत कई इलाकों में आंधी-बिजली की चेतावनीचुटकी भर खैनी को लेकर विवाद बना जानलेवा, चतरा में एसपी आवास के पास निजी गार्ड की गोली मारकर हत्या

लॉकडाउन 4 में छूट लेकिन ईद के मौके पर मस्जिद और ईदगाह बंद रहेंगे, बिहार राज्य सुन्नी वफ्फ बोर्ड ने दिया आदेश

PATNA : कोरोना से प्रभावित रेड और कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी इलाकों में छूट बुधवार से प्रभावी हो रही है लेकिन लॉकडाउन 4 में मिलने वाली रियायतों के बावजूद ईद के मौके पर मस्जि

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना से प्रभावित रेड और कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी इलाकों में छूट बुधवार से प्रभावी हो रही है लेकिन लॉकडाउन 4 में मिलने वाली रियायतों के बावजूद ईद के मौके पर मस्जिदों और ईदगाहों को बंद रखने का फैसला किया गया है। बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। 


बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी वजैन उद्दीन अंसारी ने सभी जिलों में वक्फ बोर्ड के जिला औकाफ़ कमेटियों को यह आदेश दिया है कि ईद के मौके पर मस्जिदों और ईदगाहों को बंद रखा जाए। वफ्फ बोर्ड की तरफ से जारी किए गए आदेश में स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि 31 मई 2020 तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई गई है। गृह मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से तय किए गए गाइडलाइन के मुताबिक धार्मिक स्थलों को खोलने पर पाबंदी लागू है लिहाजा ईद के मौके पर भी यह पाबंदी पूरी तरह से लागू रहेगी।

लॉकडाउन 4 में छूट लेकिन ईद के मौके पर मस्जिद और ईदगाह बंद रहेंगे, बिहार राज्य सुन्नी वफ्फ बोर्ड ने दिया आदेश

वक्फ बोर्ड ने सभी जिलों में कमेटियों को यह ताकीद की है कि किसी भी सूरत में लॉकडाउन का उल्लंघन ना होने पाए। ईद की नमाज किसी भी मस्जिद-ईदगाह में अदा नहीं की जा सकेगी। लोगों को एक साथ इकट्ठा होकर ईद की नमाज अदा करने से मना करना। उन तक यह अपील पहुंचाना वक्फ बोर्ड की जिम्मेदारी होगी। 31 मई तक सभी मस्जिदों को बंद रखने का फैसला किया गया है।



टैग्स