ब्रेकिंग
अनंत सिंह के तीनों बेटों ने कहां तक की है पढ़ाई? जुड़वां बेटों ने लंदन तो छोटे बेटे ने दिल्ली से ली शिक्षा, जानिए किसके पास कौन सी डिग्री✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जाकर बुरे फंसे प्रेम कुमार, भीषण जाम में स्पीकर का काफिला; कैसे पहुंचेगी बारात?✦शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार, इधर बंद घर का ताला काटकर 30 किलो चांदी और 40 ग्राम सोना ले उड़े चोर✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, नदवां जाने वाले सभी रास्तों पर भीषण जाम, गिरते-पड़ते खेतों से पहुंच रहे लोग✦बिहार में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल✦अनंत सिंह के तीनों बेटों ने कहां तक की है पढ़ाई? जुड़वां बेटों ने लंदन तो छोटे बेटे ने दिल्ली से ली शिक्षा, जानिए किसके पास कौन सी डिग्री✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जाकर बुरे फंसे प्रेम कुमार, भीषण जाम में स्पीकर का काफिला; कैसे पहुंचेगी बारात?✦शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार, इधर बंद घर का ताला काटकर 30 किलो चांदी और 40 ग्राम सोना ले उड़े चोर✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, नदवां जाने वाले सभी रास्तों पर भीषण जाम, गिरते-पड़ते खेतों से पहुंच रहे लोग✦बिहार में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

छठ महापर्व : आज खरना पूजा, कल शाम भगवान भास्कर को अर्ध्य

PATNA : गुरुवार को नहाय खाय के साथ शुरू हुए छठ महापर्व का आज दूसरा दिन है। चार दिवसीय महाअनुष्ठान में आज खरना पूजा होगी। आज शाम व्रती खरना पूजा के बाद उसका प्रसाद ग्रहण करेंगी

FirstBihar
Santosh Singh
1 मिनट

PATNA : गुरुवार को नहाय खाय के साथ शुरू हुए छठ महापर्व का आज दूसरा दिन है। चार दिवसीय महाअनुष्ठान में आज खरना पूजा होगी। आज शाम व्रती खरना पूजा के बाद उसका प्रसाद ग्रहण करेंगी। प्रसाद ग्रहण के साथ ही निर्जला व्रत की शुरुआत होगी। 




खरना पूजा के लिए गंगाजल लाने का सिलसिला पटना के तमाम घाटों पर सुबह से देखा जा रहा है। खरना का प्रसाद गंगाजल में ही बनाया जाता है। व्रती आज दिन भर के उपवास के बाद शाम में खरना पूजा करेंगी और उसका प्रसाद लेंगी। इसके पहले कल नहाय खाय के साथ व्रतियों ने इस महाअनुष्ठान की शुरुआत की।

शनिवार की शाम भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। छठ पूजा के लिए पटना के प्रशासनिक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को गंगा घाटों पर खुद निरीक्षण किया।