ब्रेकिंग
Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज

मां कुष्मांडा से करें संसार के कष्ट दूर करने की प्रार्थना, इस मंत्र का करें जाप

DESK : चैत्र नवरात्रि का आज चौथा दिन है. आज हम मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की विधि विधान से पूजा-अर्चना करते है. कहा जाता है, मां कुष्मांडा संसार को अनेक कष्टों और विपदाओं से मुक्ति प्रदान करती

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : चैत्र नवरात्रि का आज चौथा दिन है. आज हम मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की विधि विधान से पूजा-अर्चना करते है. कहा जाता है, मां कुष्मांडा संसार को अनेक कष्टों और विपदाओं से मुक्ति प्रदान करती हैं. अभी जो देश और दुनिया की हालत है उस में मां ही है जो अपने भक्तों के दुखों को दूर कर सकती है.

मां कुष्मांडा का स्वरूप
मां कुष्मांडा का दूसरा नाम अष्टभुजा भी है क्योंकि उनकी आठ भुजाएं हैं. मां के हाथों में धनुष, बाण, चक्र, गदा, अमृत कलश, कमल और कमंडल है. वहीं एक हाथ में वे सिद्धियों और निधियों से युक्त जप की माला धारण करती हैं. उनकी मधुर मुस्कान हमें हंसते हुए कठिन से कठिन मार्ग पर चलकर सफलता पाने के लिए प्रेरित करती है. माता कुष्मांडा सिंह पर सवार हैं. असुरों के अत्याचार से संसार को मुक्त करने के लिए मां दुर्गा कुष्मांडा अवतार में प्रकट हुईं थी.

पूजा विधि 
हर दिन की तरह मां की पूजा  सिंदूर, धूप, गंध, अक्षत् आदि अर्पित करें. अगर संभव हो सके तो मां को लाल रंग के गुड़हल का पुष्प या फिर गुलाब का पुष्प अर्पित करें. माता को लाल रंग पुष्प अधिक प्रिय है. देवी मां को दही और हलवा का भोग लगाएं. पूजा के बाद दुर्गा चालीसा का पाठ और मां दुर्गा की आरती जरूर करनी चाहिए.

माता का मंत्र

ॐ देवी कूष्माण्डायै नमः॥

          या

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

मां कुष्मांडा की कथा

कुष्मांडा का अर्थ होता है कुम्हड़ा. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, देवी कुष्मांडा ने पूरे ब्रह्माण्ड की रचना की है. ऐसी मान्यता है कि पूजा के दौरान उनकी कुम्हड़े की बलि दी जाए तो वे प्रसन्न होती हैं. ब्रह्माण्ड और कुम्हड़े से उनका जुड़ाव होने कारण वे कुष्मांडा के नाम से विख्यात हैं.