ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

बिहार का ये गंगा घाट बना विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र, यहां की मिट्टी भी ले जाते हैं साथ

BEGUSARAI : बेगूसराय का गंगा घाट सिमरिया धाम विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनता जा रहा है। यहां पहुंचने वाले पर्यटक बिहार की धार्मिक परंपराओं के बारे में जान कर खूब रोमांचित हो रहे हैं। यहां

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय का गंगा घाट सिमरिया धाम विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनता जा रहा है। यहां पहुंचने वाले पर्यटक बिहार की धार्मिक परंपराओं के बारे में जान कर खूब रोमांचित हो रहे हैं। यहां आने वाले विदेशी पर्यटक गंगा की मिट्टी अपने साथ ले जाना नहीं भूलते। 


भारत भ्रमण पर आए अमेरिका समेत अन्य देश के लोग गंगा के भ्रमण पर निकलते हैं तो सिमरिया गंगा धाम आना नहीं भूलते। इसी कड़ी में अमेरिका, रूस, ब्रिटेन और पोलैंड के 25 पर्यटक सोमवार को भी सिमरिया गंगा धाम पहुंचे। इन लोगों ने यहां गंगा दर्शन और पूजन किया। इस मौके पर गंगा घाट पर मौजूद गोताखोर की टोली के अनिल निषाद, भरत निषाद, अमर कुमार मिश्रा, सुनील कुमार आदि ने विदेशी पर्यटकों को सिमरिया घाट के आध्यात्मिक इतिहास से रूबरू करवाया। 


गंगा पूजन के बाद पर्यटकों की टोली यहां से प्रसाद, चंदन एवं गंगा की मिट्टी भी अपने साथ ले गए। अमरीका की फर्नांडीज, रूबीना, फ्रेन आदि ने कहा 'दिस ए ग्रेट प्लेस इन इंडिया- अगेन विजिट विथ फैमली।' कोलकाता से गंगा के रास्ते जलमार्ग भारत भ्रमण पर निकली यह टोली अजगैबीनाथ सुल्तानगंज, चंडिका स्थान और योगपीठ मुंगेर का भ्रमण करते हुए सिमरिया पहुंची। जहां करीब एक घंटा रुकने के बाद पटना होते हुए वाराणसी के लिए प्रस्थान कर गए।

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता