ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Ram Mandir: राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पूरी, अयोध्या में इस दिन होगा भव्य आयोजन

Ram Mandir: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पहले तल पर बने श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. अभिजीत मुहूर्त में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होंगे.

Ram Mandir
श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Ram Mandir: अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर स्थित श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 3 जून से 5 जून 2025 तक किया जा रहा है। यह आयोजन मंदिर निर्माण के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ने जा रहा है।


अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा

5 जून को अभिजीत मुहूर्त में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। इसी शुभ मुहूर्त में 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रामलला के गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस पावन अवसर पर मौजूद रहेंगे।


तैयारियां पूरी, सुरक्षा चाक-चौबंद

जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने बताया कि तीन दिवसीय इस आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। SSP डॉ. गौरव ग्रोवर के अनुसार, मंदिर परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और CCTV कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। 


कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार से हो गई है। सरयू तट से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 400 महिलाएं शामिल हुईं। ये महिलाएं सरयू जल से भरे कलश को मंदिर परिसर तक लेकर पहुंचेंगी। इस आयोजन के दौरान रामलला के नियमित दर्शन पहले की तरह जारी रहेंगे, लेकिन प्रथम तल पर आम श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि यह कार्यक्रम श्रीराम मंदिर के निर्माण इतिहास में एक गौरवपूर्ण क्षण है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता