ब्रेकिंग
अनंत सिंह के तीनों बेटों ने कहां तक की है पढ़ाई? जुड़वां बेटों ने लंदन तो छोटे बेटे ने दिल्ली से ली शिक्षा, जानिए किसके पास कौन सी डिग्री✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जाकर बुरे फंसे प्रेम कुमार, भीषण जाम में स्पीकर का काफिला; कैसे पहुंचेगी बारात?✦शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार, इधर बंद घर का ताला काटकर 30 किलो चांदी और 40 ग्राम सोना ले उड़े चोर✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, नदवां जाने वाले सभी रास्तों पर भीषण जाम, गिरते-पड़ते खेतों से पहुंच रहे लोग✦बिहार में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल✦अनंत सिंह के तीनों बेटों ने कहां तक की है पढ़ाई? जुड़वां बेटों ने लंदन तो छोटे बेटे ने दिल्ली से ली शिक्षा, जानिए किसके पास कौन सी डिग्री✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जाकर बुरे फंसे प्रेम कुमार, भीषण जाम में स्पीकर का काफिला; कैसे पहुंचेगी बारात?✦शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार, इधर बंद घर का ताला काटकर 30 किलो चांदी और 40 ग्राम सोना ले उड़े चोर✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, नदवां जाने वाले सभी रास्तों पर भीषण जाम, गिरते-पड़ते खेतों से पहुंच रहे लोग✦बिहार में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

आचार्य किशोर कुणाल ने पूरा कर दिया वादा, 23 नवंबर से अयोध्या में शुरू होने जा रही राम रसोई

PATNA : महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने आज ने कहा कि अयोध्या में 23 नवंबर से राम रसोई शुरू हो जाएगी. इस रसोई में रोज 1 हजार श्रद्धालुओं के लिए खाना बनेगा.<s

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने आज ने कहा कि अयोध्या में 23 नवंबर से राम रसोई शुरू हो जाएगी. इस रसोई में रोज 1 हजार श्रद्धालुओं के लिए खाना बनेगा.

बिहार के चावल से बनेगा खाना

किशोर ने कहा कि अयोध्या में श्रद्धाओं के खाने में चावल, सब्जी, दाल,बजका और तिलौरी दिया जाएगा. भभुआ के खुशबू वाला चावल से वहां पर खाना बनेगा. खाना बनाने के लिए भी खास लोग होंगे. राम रसोई में तिरूपति के कारीगर ही खाना बनाएंगे. जो फिलहाल में हनुमान मंदिर का प्रसाद भी बनाते हैं.

मंदिर बनाने के लिए देंगे 10 करोड़ रुपए

किशोर ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए वह 10 करोड़ रुपए देंगे. यह पैसा मंदिर की और से हर साल दो करोड़ रुपए दिया जाएगा. जो मंदिर का खाता होगा उसमें पैसा डाला जाएगा. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 14 नवंबर को विवादित जमीन को राम मंदिर का बताया था और मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में 5 एकड़ जमीन मस्जिद बनाने का लिए देने का आदेश सरकार को दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में मंदिर बनाने के लिए तीन महीने के भीतर ट्रस्ट बनाने का आदेश दिया था और कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा था कि वो तीन महीने के भीतर ट्रस्ट की रूपरेखा तैयार कर ले. यही ट्रस्ट राम मंदिर बनायेगा और उसकी निगरानी भी करेगा.