ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

Dhirendra Krishna Shastri: शुरू होने से ठीक पहले रोक दिया गया धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम, जिला प्रशासन ने बताई यह वजह

Dhirendra Krishna Shastri: आगरा में बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की धर्मसभा भारी भीड़ की वजह से प्रशासन ने रद्द कर दी। बारिश के कारण स्थान पहले ही बदला गया था, लेकिन सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम शुरू होने से एक घंटे पहले अनुमति वापस ले ली गई।

Dhirendra Krishna Shastri
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Dhirendra Krishna Shastri: यूपी के आगरा में बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की धर्म सभा शुरू होने से एक घंटे पहले प्रशासन ने इसकी अनुमति रद्द कर दी है। कार्यक्रम के आयोजकों ने भी इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि अनुमति रद्द करने का कारण भारी भीड़ जमा होने की आशंका थी। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने आयोजकों को यह जानकारी दी।


धर्मसभा में लगभग दो हजार लोगों की अनुमति थी, लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही दस हजार से अधिक लोग पहुंच गए थे। ग्वालियर, भिंड, मुरैना और आसपास के अन्य जनपदों से लगातार लोग पहुंच रहे थे। भीड़ के कारण कानून-व्यवस्था भंग होने की संभावना थी, जिसे देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया गया। इस बारे में बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री और मुख्यमंत्री कार्यालय को भी सूचित किया गया है।


ध्यान देने वाली बात है कि इससे पहले शुक्रवार को बारिश के कारण धर्मसभा के स्थान में बदलाव किया गया था। यह सभा पहले तारघर में होनी थी, जिसे बदलकर फतेहाबाद रोड स्थित राजदेवम में आयोजित किया गया। राजदेवम में भी कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।


धर्मसभा शनिवार को दोपहर एक बजे शुरू होनी थी, लेकिन कार्यक्रम के एक घंटे पहले इसे रद्द कर दिया गया। आयोजकों ने राजदेवम में बड़ी तैयारी की थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री दोपहर एक बजे राजदेवम पहुंचने वाले थे, जहां लोग उनका इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिली।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता