ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

manmohan singh : जब PM मोदी ने भी संसद में की थी मनमोहन सिंह की तारीफ़, जानें उस दिन की पूरी कहानी

manmohan singh : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। 92 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली के AIIMS अस्पताल में अंतिम सांस ली। शायद अटल बिहारी वाजपेयी के यह दुस

manmohan singh : जब PM मोदी ने भी संसद में की थी मनमोहन सिंह की तारीफ़, जानें उस दिन की पूरी कहानी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

manmohan singh : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। 92 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली के AIIMS अस्पताल में अंतिम सांस ली। शायद अटल बिहारी वाजपेयी के यह दुसरे प्रधानमंत्री रहे जिनको लेकर सभी दलों में स्वीकार्यता थी। मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। इस दौरान इनके नाम के साथ कई उपलब्धि भी और कुछेक राजनीतिक आरोप भी है। जसिमें 'एसिडेंटल प्राइम मिन्स्टर' का आरोप भी है। इन सब के बीच एक वाकया यह भी है कि संसद में मनमोहन सिंह की तारीफ़ की थी। 


दरअसल, फरवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा को संबोधित करते हुए डॉ. मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ की थी। यह मौका था संसद से मनमोहन सिंह की विदाई का, जब उनका राज्यसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा था। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था, 'मैं विशेष रूप से डॉक्टर मनमोहन सिंह को याद करना चाहता हूं'। 


पीएम मोदी ने कहा कि नेता के रूप में भी और प्रतिपक्ष के नेता के रूप में भी मनमोहन सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा है। हमारे वैचारिक मतभेद होते हैं। कभी बहस होती है लेकिन वो बहुत अल्पकालिक होता है। इन्होंने इतने लंबे अरसे तक सदन और देश का मार्गदर्शन किया है। पीएम मोदी ने कहा था, 'मुझे याद है कि संसद में वोटिंग का अवसर था। उनको यह मालूम था कि ट्रेजरी बेंच की ही जीत होने वाली है। अंतर भी बहुत था। लेकिन डॉ मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर आए और वोट किया।  एक सांसद अपने दायित्व के लिए कितना सजग है, वो उसका उदाहरण हैं। 


इसके आगे पीएम मोदी ने कहा कि मनमोहन सिंह प्रेरक उदाहरण हैं। कभी कमेटी के चुनाव हुए तब भी वो व्हीलचेयर पर वोट देने आए। सवाल यह नहीं है कि वो किसको ताकत देने आए थे बल्कि मेरा मानना है कि वो लोकतंत्र को ताकत देने आए थे। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने भी मनमोहन सिंह को दिल से ईमानदार व्‍यक्‍त‍ि बताया। उन्‍होंने कहा, मनमोहन सिंह जी को हमेशा दूसरों के किए गलत काम के ल‍िए बदनाम किया गया।


इधर, पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह के निधन पर अपने सीएम कार्यकाल का भी जिक्र करते हुए लिखा, “जब डॉ. मनमोहन सिंह जी प्रधानमंत्री थे और मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तब मेरे और उनके बीच नियमित बातचीत होती थी। हम शासन से संबंधित विभिन्न विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श करेंगे। उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता सदैव झलकती रहती थी। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं। हम डॉ. मनमोहन सिंह जी के परिवार, उनके दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।”