ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

अगले हफ्ते काम पर लौट रहे जगदानंद सिंह, RJD की प्रदेश कमेटी का गठन भी जल्द

PATNA : लगभग दो महीने तक पार्टी दफ्तर से दूर रहने वाले प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह आखिरकार अगले हफ्ते काम पर लौट जाएंगे। जगदानंद सिंह को लेकर चल रहा सारा कंफ्यूजन लालू यादव ने सिंग

अगले हफ्ते काम पर लौट रहे जगदानंद सिंह, RJD की प्रदेश कमेटी का गठन भी जल्द
Editor
3 मिनट

PATNA : लगभग दो महीने तक पार्टी दफ्तर से दूर रहने वाले प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह आखिरकार अगले हफ्ते काम पर लौट जाएंगे। जगदानंद सिंह को लेकर चल रहा सारा कंफ्यूजन लालू यादव ने सिंगापुर जाने से पहले खत्म कर दिया था। जगदा बाबू कि नाराजगी की खबरों के बीच लालू यादव ने उनसे दिल्ली में दो दफे मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद ही तय हो गया था कि जगदा बाबू अपने पद पर बने रहेंगे। लालू यादव ने सिंगापुर रवाना होने से पहले जगदानंद सिंह को बड़ा टास्क भी दिया है और अब पार्टी के जानकार बता रहे हैं कि जगदानंद सिंह सोमवार से शुरू होने वाले नए हफ्ते में कभी भी पार्टी दफ्तर पहुंच सकते हैं। 


जगदानंद सिंह की वापसी के पहले शनिवार को ही इसकी तैयारी प्रदेश कार्यालय में देखने को मिली। जगदानंद सिंह के भविष्य को लेकर पार्टी कार्यालय में संशय की स्थिति थी लेकिन लालू यादव के सिंगापुर रवाना होने के साथ यह तय हो गया है कि जगदा बाबू अब पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे। जगदानंद सिंह शनिवार को दिल्ली से पटना भी पहुंच चुके हैं। आज रविवार का दिन है लिहाजा वह पार्टी दफ्तर जाएंगे इसकी उम्मीद नहीं है। रविवार को पार्टी कार्यालय में अवकाश का दिन होता है। 


वापसी के बाद जगदानंद सिंह के लिए पहला काम नई कमेटी का गठन करना होगा। जगदानंद सिंह के ऊपर यह जिम्मेदारी है कि वह प्रदेश की नई कमेटी और पुरुषों का नए सिरे से गठन करें लालू यादव ने भी इस बाबत उन्हें जिम्मेदारी दी है। लालू यादव और लालू यादव की मौजूदगी में इस पर चर्चा कर चुके हैं। माना जा रहा है कि इस बार आरजेडी में कई नए चेहरों को तवज्जो मिलेगी संगठन में सालों से जमे ऐसे पुराने चेहरों को किनारे भी किया जा सकता है, जो पार्टी की छवि को अपने बड़बोलेपन से नुकसान पहुंचाते रहे हैं। संगठन में अब सत्ता पक्ष के अंदर आने के बाद समीकरण में फिट बैठने वाले नेताओं को तेजस्वी तरजीह देना चाहते हैं हालांकि जगदानंद सिंह भी पार्टी के ऐसे साथियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देंगे जो मुखर होकर जनता के हित की बात करते रहे हैं।