ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

VIP नेता के परिजनों से मिले मुकेश सहनी, गोली मारकर बदमाशों ने कर दी थी हत्या

KHAGARIA: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी शुक्रवार को खगड़िया पहुंचे, जहां उन्होंने भदास पहुंचकर पार्टी के दिवंगत जिला उपाध्यक्ष रणवीर सहनी के परिजनों से मु

VIP नेता के परिजनों से मिले मुकेश सहनी, गोली मारकर बदमाशों ने कर दी थी हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी शुक्रवार को खगड़िया पहुंचे, जहां उन्होंने भदास पहुंचकर पार्टी के दिवंगत जिला उपाध्यक्ष रणवीर सहनी के परिजनों से मुलाकात की और रणवीर सहनी के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।


दरअसल, पिछले दिनों बेखौफ बदमाशों ने वीआईपी के जिला उपाध्यक्ष रणवीर सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शुक्रवार को पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने खगड़िया पहुंकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वीआईपी दिवंगत नेता के परिजनों के साथ है। 


इस मौके पर सहनी ने कहा कि चार विधानसभा का छोटा जिला होने के बावजूद खगड़िया में अपराध की घटनाएं लगातार हो रही हैं। जिले में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। पुलिस की लापरवाही के कारण लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं। पुलिस के अधिकारी अपराधियों के खिलाफ एक्शन नहीं लेते हैं जिसके कारण अपराधी बेलगाम हो गए हैं। 


उन्होंने कहा है कि पुलिस और प्रशासन के लोगों को अपराध के प्रति सजग होना होगा तभी घटनाएं रूक सकेंगी। मुकेश सहनी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कहते हुए कहा कि अगर पुलिस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पहल नहीं करती है तो पार्टी इसके खिलाफ आवाज उठाएगी और बड़ा आंदोलन करेगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें