ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

विजयादशमी के मौके पर CM नीतीश ने बिहारवासियों को दी बधाई, कहा ...सद्भाव, भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाएं पर्व

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विजयादशमी के शुभ मौके पर लोगों को इसकी हार्दिक बधाई दी है। सीएम नीतीश कुमार ने

विजयादशमी के मौके पर CM नीतीश ने बिहारवासियों को दी बधाई, कहा ...सद्भाव, भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाएं पर्व
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विजयादशमी के शुभ मौके पर लोगों को इसकी हार्दिक बधाई दी है। सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि विजयादशमी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसे विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।


इसके आगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का संचरण करने वाला पर्व है। इस पर्व को सद्भाव, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाएं।


मालुम हो कि, विजयादशमी के इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। विजयादशमी को विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। देश के कई हिस्से में दशहरे के मौके पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाता है।


आपको बताते चलें कि, पटना में रावण दहन का समय संध्या साढ़े पांच बजे के बाद का है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंचेंगे। इस बार वहां 70 फीट के रावण, 65 फीट के मेघनाथ और 60 फीट के कुंभकरण का पुतला तैयार किया गया है।सिर्फ पटना में बीस स्थानों पर रावण वध कार्यक्रम आयोजित है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें