ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

विधान परिषद के सुरक्षकर्मियों ने पत्रकारों से की बदसलूकी, विपक्ष के प्रदर्शन का कवरेज करने से रोका

PATNA : विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्य विधान परिषद पोर्टिको में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई. जब पत्रकारों को सुरक्षाकर्मियों ने धक्के देकर निकालना शुरू कर दिया.

विधान परिषद के सुरक्षकर्मियों ने पत्रकारों से की बदसलूकी, विपक्ष के प्रदर्शन का कवरेज करने से रोका
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्य विधान परिषद पोर्टिको में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई. जब पत्रकारों को सुरक्षाकर्मियों ने धक्के देकर निकालना शुरू कर दिया. 12:00 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के ठीक पहले विपक्ष प्रदर्शन कर रहा था. 


प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी कर रही थी. पोर्टिको में हो रहे इस प्रदर्शन को पत्रकार भी कवर कर रहे थे. लेकिन सुरक्षाकर्मियों को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने सदन पोर्टिको से धक्के देकर पत्रकारों को बाहर निकालना शुरू कर दिया. इस दौरान कई पत्रकारों को चोटें भी आई. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कुछ पत्रकारों का कैमरा और मोबाइल भी टूट गया इससे नाराज पत्रकार वहां धरने पर बैठ गए.




पत्रकारों का आरोप है कि कवरेज के लिए वह विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रिया ले रहे थे. लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने अचानक से उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी. पत्रकारों का यह भी कहना है कि विधान परिषद में न्यूज़ कवरेज के लिए कोई सिस्टम नहीं होने की वजह से अक्सर यही स्थिति पैदा हो जाती है. विपक्ष के नेता सदन पोर्टिको में प्रदर्शन करते हैं, वह बाहर नहीं आते लिहाजा पत्रकारों को ही पोर्टिको के पास जाना पड़ता है. ऐसी स्थिति में सुरक्षाकर्मी उनके साथ धक्का-मुक्की करते हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMIT

FirstBihar संवाददाता