ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

विशेष राज्य के दर्जे की मांग को मांझी ने किया खारिज, कहा-पत्थर पर कितना भी माथा पटक लें नहीं पूरी होगी यह मांग

HAJIPUR: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार पत्थर पर कितना भी माथा पटक ले लेकिन मांग पूरी

विशेष राज्य के दर्जे की मांग को मांझी ने किया खारिज, कहा-पत्थर पर कितना भी माथा पटक लें नहीं पूरी होगी यह मांग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

HAJIPUR: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार  पत्थर पर कितना भी माथा पटक ले लेकिन मांग पूरी नहीं होने वाली है। हाजीपुर में खादी उद्योग के कार्यक्रम में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से विशेष राज्य के दर्जे की मांग को खारिज कर दिया। 


बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगने वाले नेताओं को मांझी ने यह सलाह दी है कि पत्थर पर सिर नहीं पटके इसका कोई फायदा होने वाला नहीं है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा। बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग और इससे जुडी राजनितिक हलचल एक बार फिर से तेज होती दिख रही है। अपनी पुरानी राजनितिक मांग को लेकर जहां नीतीश कुमार की पार्टी JDU ने हलचल तेज कर दी है, तो चिराग पासवान ने भी विशेष दर्जे की मांग का समर्थन कर दिया है.


लेकिन इन सबसे इतर बिहार में NDA के साथी जीतन राम मांझी ने विशेष राज्य के दर्जे की मांग को खारिज कर दिया। बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग करने वाले नेताओ को मांझी ने यहां तक कह दिया कि बिहार को विशेष दर्जे की मांग करना पत्थर पर सिर पटकने जैसा है। मांझी ने विशेष दर्जे की मांग करने वाले बिहारी नेताओं को भी नसीहत देते हुए कहा कि ये ठीक नहीं है। 


हाजीपुर में खादी उद्योग के एक कार्यक्रम में पहुंचे जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से विशेष राज्य के दर्जे की मांग को खारिज करते हुए कहा की बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग बेमानी है। मांझी ने साफ़ किया की नीति आयोग ने ये साफ़ कर दिया कि किसी राज्य को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जाएगा। ऐसे में बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग पत्थर पर सिर पटकने जैसा है इसलिए इस तरह की मांग करना उचित भी नहीं है।


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता