ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

वैशाली में मतदान केंद्र पर हुआ बवाल, उपद्रवियों ने की तोड़फोड़

VAISHALI: खबर पंचायत चुनाव से जुड़ी है जो वैशाली से आ रही है। सातवें चरण के मतदान के दौरान वैशाली के रघुनाथपुर में जमकर हंगामा हुआ। मतदान के दौरान पोलिंग एजेंट आपस में ही उलझ

वैशाली में मतदान केंद्र पर हुआ बवाल, उपद्रवियों ने की तोड़फोड़
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: खबर पंचायत चुनाव से जुड़ी है जो वैशाली से आ रही है। सातवें चरण के मतदान के दौरान वैशाली के रघुनाथपुर में जमकर हंगामा हुआ। मतदान के दौरान पोलिंग एजेंट आपस में ही उलझ गये और हाथापाई करने लगे। जिसके बाद स्थिति और बिगड़ गई। देखते ही देखते कई लोग मतदान केंद्र पर पहुंच गये और तोड़फोड़ करने लगे। 


उपद्रवियों ने पोलिंग बूथ पर लगे कुर्सी टेबल को फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान उपद्रवियोंं ने जमकर हंगामा मचाया। जब उन्हें ऐसा करने से पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की तो वे पुलिस से ही उलझ पड़े। वैशाली के रघुनाथपुर इमादपुर पंचायत के बूथ संख्या 122 पर हंगामे की सूचना मिलते ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे और पूरे घटना की जानकारी ली। 


हंगामे के बीच EVM मशीनों को बदलने की कार्रवाई शुरू की गयी। मतदान केंद्र पर इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बलों को बुलाया गया। जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।