ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

वैशाली में चिराग ने भरी हुंकार, कहा-मेरा गठबंधन सिर्फ बिहार की जनता के साथ

VAISHALI: लोकसभा चुनाव में अभी कुछ ही दिन बचे हैं। चुनाव की घोषणा अभी नहीं हुआ है लेकिन सभी लोकसभा क्षेत्रों में नेताओं का दौरा शुरू हो गया है। रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी रा

वैशाली में चिराग ने भरी हुंकार, कहा-मेरा गठबंधन सिर्फ बिहार की जनता के साथ
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: लोकसभा चुनाव में अभी कुछ ही दिन बचे हैं। चुनाव की घोषणा अभी नहीं हुआ है लेकिन सभी लोकसभा क्षेत्रों में नेताओं का दौरा शुरू हो गया है। रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने वैशाली लोकसभा क्षेत्र के साहेबगंज में जन आशीर्वाद सभा को संबोधित किया। चिराग की इस रैली में लोगों की भारी भीड़ देखी गयी। चिराग पासवान ने मंच से लोगों को संबोधित किया। 


चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव को लेकर सरगर्मियां एकदम बढ़ी हुई है। गठबंधन और प्रत्याशियों को लेकर तमाम तरीके की बातें प्रमुखता से सुर्खियां बनी हुई है। लंबे समय से लोग इस बात का कयास लगा रहे हैं चिराग पासवान किसके साथ गठबंधन करेंगे। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास किसके साथ आने वाला चुनाव लड़ेंगी। चिराग पासवान का तालमेट सिर्फ और सिर्फ बिहार की जनता के साथ है। चिराग पासवान जब तक जियेगा वो बिहार और बिहारियों के लिए समर्पित रहेगा। चिराग पासवान को ना कभी सत्ता का मोह रहा है ना सत्ता का लालच रहा है। मेरा आदर्श सिर्फ और सिर्फ बिहारियों के लिए समर्पित है। 


चिराग ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले आज हम एकजुट हुए है। कई सरकारे आई कई सरकारे गयी कई गठबंधन हुए कई गठबंधन टूटे लेकिन आज भी हमारे प्रदेश की समस्याएं वही की वही मौजूद है। आज यही आग्रह करने आया हूं हमारे प्रदेश को बार-बार कई सरकारों ने लूटा है कई राजनैतिक दल के नेताओं ने  बड़ी-बड़ी वादे किये लेकिन हकीकत यह है बिहार आज वही खड़ा है। बिहार बर्बादी की ओर अग्रसर हुआ है। चिराग ने कहा कि आज भी हमारे बिहार के युवा यहां से पलायन करने के लिए मजबूर है। आज भी हमारे युवा शिक्षा और रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में जाते हैं। ये चुनाव का समय है हमलोगों को सही फैसला लेना होगा।   


टैग्स