ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

यूपी चुनाव में अखिलेश यादव को मिलेगा पप्पू यादव का साथ, कहा.. मायावती को BJP से है डर

VAISHALI : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. यूपी चुनाव में बिहार की लगभग सभी पार्टियों के उम्मीदवार दिखेगे. भाजपा और कांग्रेस के अलावा बिहार में सत्ताधारी दल जदयू,

यूपी चुनाव में अखिलेश यादव को मिलेगा पप्पू यादव का साथ, कहा.. मायावती को BJP से है डर
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. यूपी चुनाव में बिहार की लगभग सभी पार्टियों के उम्मीदवार दिखेगे. भाजपा और कांग्रेस के अलावा बिहार में सत्ताधारी दल जदयू, हम और वीआइपी भी चुनाव मैदान में अपनी ताकत आजमायेगी. इनके साथ ही लोजपा रामविलास और भाकपा- माले की ओर से भी यूपी के चुनाव मे प्रत्याशी दिये जायेगे. 


वहीं बिहार में सबसे अधिक विधायकों वाली पार्टी राजद ने वहां चुनाव नहीं लड़ने का संकेत दिया है. पार्टी के नेता जरुरत पड़ने पर समाजवादी पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने जायेगे. और अब जनाधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने भी ऐलान कर दिया है कि वह यूपी चुनाव में अखिलेश यादव का साथ देंगे. 


बिहार के सोनपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पप्पू यादव पहुंचे थे. वहां उन्होंने यूपी चुनाव पर अपना बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मैं तो बहुत क्लियर हूं जहां जो योगी और BJP को हराएगा वहां मैं सपोर्ट करूंगा. 


पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ही बीजेपी को हरा सकते हैं. मायावती तो कहीं है ही नहीं. मायावती कब BJP के साथ चली जाये इसका कोई भरोसा नहीं. मायावती को तो पूरा बीजेपी का डर है. पप्पू यादव ने कहा कि उन्हें सिर्फ प्रियंका और अखिलेश यादव पर भरोसा है. जो बीजेपी को हराएगा उसी का साथ देंगे.

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता