ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

तेजस्वी यादव के कारकेड का वीडियो वायरल, एम्बुलेंस पर सवार होकर महिला सिपाहियों ने किया एस्कॉर्ट

VAISHALI: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के काफिले में शामिल एंबुलेंस पर सवार महिला कॉन्स्टेबल के एस्कॉर्ट करने का वीडियो हाजीपुर से सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से

तेजस्वी यादव के कारकेड का वीडियो वायरल, एम्बुलेंस पर सवार होकर महिला सिपाहियों ने किया एस्कॉर्ट
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के काफिले में शामिल एंबुलेंस पर सवार महिला कॉन्स्टेबल के एस्कॉर्ट करने का वीडियो हाजीपुर से सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल तेजस्वी यादव पटना से मुजफ्फरपुर किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे तभी उनके कारकेड में शामिल एम्बुलेंस पर महिला पुलिस कर्मी बैठी हुई थी। 


एम्बुलेंस में सवार महिला कॉन्स्टेबल उनके काफिले को एस्कॉर्ट करती नजर आई। इन्हें देखकर ऐसा लग रहा था मानों बिहार पुलिस के पास एस्कॉर्ट करने की सुविधा ही नहीं है। सोशल मीडिया पर महिला पुलिसकर्मियों का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। 


दरअसल तेजस्वी यादव पटना स्थित अपने आवास से मुजफ्फरपुर के लिए निकले थे। पटना दीघा जेपी सेतु होते हुए वे हाजीपुर के रामाशीष चौक पहुंचे जहां राजद के महुआ विधायक डॉ.मुकेश रौशन के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद तेजस्वी यादव मुजफ्फरपुर के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान महुआ विधायक के अलावा राजद जिलाध्यक्ष बैजनाथ चंद्रवंशी, राजद नेता उपेंद्र यादव, बलिंदर दास, समेत सैंकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। राजद कार्यकर्ता तेजस्वी यादव की एक झलक पाना चाहते थे। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारे भी लगाये। 


तभी किसी ने एम्बुलेंस में बैठी महिला सिपाहियों का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब पुलिस की एस्कॉर्ट पर सवाल उठ रहे हैं। लोग यह सवाल कर रहे हैं कि क्या पुलिस विभाग के पास गाड़ी नहीं है कि एम्बुलेंस से महिला पुलिस कर्मियों को ले जाया गया। तेजस्वी यादव के कारकेड में शामिल एम्बुलेंस में कई महिला पुलिसकर्मी बैठी हुई थी। जिनकी ड्यूटी डिप्टी सीएम के एस्कॉर्ट में लगाई गयी थी।  


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता