ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

RJD विधायक ने कोरोना गाइडलाइन तोड़ की नई ड्रामेबाजी, तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनने के लिए मंदिर में किया जलाभिषेक

HAJIPUR : बिहार में कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए धार्मिक स्थलों पर अभी भी सार्वजनिक के पूजा पाठ की मनाही है. लेकिन राजनेता लगातार सरकार की गाइडलाइन तोड़ रहे हैं. पहले ब

RJD विधायक ने कोरोना गाइडलाइन तोड़ की नई ड्रामेबाजी, तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनने के लिए मंदिर में किया जलाभिषेक
First Bihar
3 मिनट

HAJIPUR : बिहार में कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए धार्मिक स्थलों पर अभी भी सार्वजनिक के पूजा पाठ की मनाही है. लेकिन राजनेता लगातार सरकार की गाइडलाइन तोड़ रहे हैं. पहले बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल से जुड़ी खबर सामने आई और अब आरजेडी के विधायक ने भी कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए मंदिर में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जलाभिषेक किया है.


खबर वैशाली जिले के महुआ विधानसभा क्षेत्र से है. यहां स्थानीय विधायक डॉ. मुकेश रोशन ने कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए अपने समर्थकों के साथ मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की. विधायक मुकेश रोशन बाबा बसावन भुइयां की पूजा के लिए मंदिर पहुंचे और अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ वहां जलाभिषेक किया. इस दौरान ना तो कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया और ना ही किसी ने मास्क का इस्तेमाल किया. 



विधायक मुकेश रोशन जो लगातार मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में हेलमेट पहनकर पहुंचते थे. विधायक जी हर दिन मीडिया में बयान देते थे कि उन्हें विधानसभा में डर लगता है. इसलिए हेलमेट पहनकर अपनी सुरक्षा करते हैं. हैरत की बात यह है कि विधायक जी को विधानसभा में अपनी जान पर खतरा लगता है लेकिन कोरोना से उन्हें डर नहीं लगता है.


बाबा बसावन भुइयां की पूजा करने और वहां जलाभिषेक करने पहुंचे आरजेडी विधायक के साथ सैकड़ों की तादाद में समर्थक ढोल बाजा बजाते हाजीपुर के पानापुर लंगा स्थित मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की. इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बाबा से प्रार्थना की. 


हैरत की बात यह है कि अब तक कोरोना गाइडलाइन तोड़ने के बावजूद प्रशासन ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है. आम लोगों के खिलाफ जहां चंद मिनटों में केस दर्ज हो जाता है. वहीं विधायक जी पर इस मेहरबानी की वजह समझ से परे है. आपको याद दिला दें कि पटना में कंकड़बाग स्थित साईं मंदिर के अंदर पूजा करने वाले मंदिर के ट्रस्टी समेत मुख्य पुजारी और अन्य लोगों पर पटना में केस दर्ज किया गया था. लेकिन मामला विधायक और मंत्री का हो तो प्रशासन के हाथ पांव फूल जाते हैं.