ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

नित्यानंद राय का बड़ा दावा, बोले- नीतीश का खजाना खाली.. केंद्र के पैसे से हो रहा बिहार का विकास

HAJIPUR: हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बड़ा दावा कर दिया है। नित्यानंद राय ने कहा है कि बिहार सरकार का खजाना पूरी तरह से खाली हो गया है और बिहार में विका

नित्यानंद राय का बड़ा दावा, बोले- नीतीश का खजाना खाली.. केंद्र के पैसे से हो रहा बिहार का विकास
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बड़ा दावा कर दिया है। नित्यानंद राय ने कहा है कि बिहार सरकार का खजाना पूरी तरह से खाली हो गया है और बिहार में विकास के जो भी काम हो रहे हैं वह केंद्र सरकार के पैसों से हो रहे हैं। नित्यानंत राय ने कहा कि बिहार सरकार के पास कुछ बचा नहीं है और राज्य की विधि व्यवस्था चौपट हो चुकी है।


दरअसल, एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने एक बार फिर बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला है। हाजीपुर परिसदन पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा है कि नरेंद्र मोदी के भगीरथ प्रयास से पूरे देश मे विकास की गंगा बह रही है, जिसमे वैशाली जिला भी शामिल है जहां विकास की रफ्तार तेज हुई है।


नित्यानंद राय ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि बिहार के बजट का 71 से 72 प्रतिशत राशि भारत सरकार दे रही है, जिससे बिहार का विकास हो रहा है। बिहार सरकार के पास कुछ नहीं है और विधि व्यवस्था चौपट हो गई है। बता दें कि हाजीपुर से केंद्रीय मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र उजियारपुर के लिए रवाना हो गए जहां उन्हें एक कार्यक्रम में भाग लेना है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता