ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नीतीश की कमजोर कड़ी पर PK की फिरकी, बोले..सीएम साहब को कुछ दिखाई-सुनाई नहीं देता

VAISHALI : बिहार में राजनीतिक दखल का एहसास कराने के लिए जन सुराज अभियान की शुरुआत करने वाले प्रशांत किशोर ने सबसे पहले अपने पुराने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है. इसके लिए प्रशा

नीतीश की कमजोर कड़ी पर PK की फिरकी, बोले..सीएम साहब को कुछ दिखाई-सुनाई नहीं देता
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में राजनीतिक दखल का एहसास कराने के लिए जन सुराज अभियान की शुरुआत करने वाले प्रशांत किशोर ने सबसे पहले अपने पुराने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है. इसके लिए प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की सबसे कमजोर कड़ी को पकड़ लिया है. बिहार में शराबबंदी को शगूफा बताते हुए प्रशांत किशोर ने नीतीश पर जमकर निशाना साधा है. पीके के मुताबिक बिहार में शराबबंदी के नाम पर केवल छलावा किया जा रहा है. बता रहे हैं कि राज्य के मुख्यमंत्री जनता से इतने दूर हो चुके हैं कि ना तो उन्हें जनता की बात सुनाई देती है और ना ही प्यार में हो रही चीजें दिखाई पड़ रही है.


गुरुवार को हाजीपुर में अपने जनसुराज अभियान के दौरन एक सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में शराब पर रोक लगाना पूरी तरह से फेल है। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन इसका असर राज्य में कहीं नहीं दिख रहा है। इसके बावजूद नीतीश कुमार इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं। वे लगातार ये दावा करते फिर रहे हैं कि बिहार में सख्ती से शराबबंदी कानून का पालन हो रहा है। शराब की खरीद-बिक्री अब भी जारी है और शराबियों को आसानी से शराब मिल रहा है। 


पीके ने कहा कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल है लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसे देख नहीं पा रहे। वो लगातार झूठे दावे कर रहे हैं कि कानून का सख्ती से पालन हो रहा है। अब प्रशांत कुमार बिहार की राजनीति में चमकने की कोशिश कर रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने पहला निशाना राज्य के मुख्यमंत्री को ही बनाया है। आने वाले समय में प्रशांत कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की परेशानियां बढ़ा सकते हैं।

टैग्स