ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नीतीश के मंत्री बोले- बिहार में शराब नहीं ज़हर आ रहा, बचने के लिए इम्युनिटी बढ़ाओ

HAJIPUR: बिहार के छपरा में ज़हरीली शराब से 39 लोगों की मौत से मातम पसरा हुआ है तो इसी बीच बिहार सरकार के एक मंत्री का इस मामले पर अजीबोगरीब बयान सामने आया है। ये बयान उद्योग मंत्री

नीतीश के मंत्री बोले- बिहार में शराब नहीं ज़हर आ रहा, बचने के लिए इम्युनिटी बढ़ाओ
First Bihar
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार के छपरा में ज़हरीली शराब से 39 लोगों की मौत से मातम पसरा हुआ है तो इसी बीच बिहार सरकार के एक मंत्री का इस मामले पर अजीबोगरीब बयान सामने आया है। ये बयान उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने दिया है। बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद उन्होंने कहा कि जहरीली शराब से बचना है तो स्ट्रेंथ बढ़ाना होगा। 




 मंत्री समीर महासेठ ने कहा कि स्पोर्ट्स के माध्यम से खूब स्ट्रेंथ बना लें तभी जहरीली शराब बर्दास्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में गलत दारू आ रहा है। यह बिहार के लिए अच्छा नहीं है। मंत्री जी यहीं नहीं रुके। उन्होंने ये भी कह दिया कि बिहार में कोई एक नंबर का दारु नहीं आ रहा है सब गलत दारू है। इसमें जहर है और यह स्लो प्वाइजनिंग ऑफ द पीपल है। ये बयान उन्होंने हाजीपुर में एक कार्यक्रम के दौरान दिया।




आपको बता दें, बिहार के छपरा में शराब कांड से हुई मौत के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। जहरीली शराब से यहां अब तक 39 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि कई लोग अभी गंभीर रूप से घायल हैं। सबसे ज्यादा मौत मशरख में हुई है। मामला ज़िले के इसुआपुर थाना क्षेत्र का है, जहां जहरीली शराब से 39 लोगों की मौत हो गई है। एक साथ 39 की मौत से बिहार में सनसनी फैल गई है।

टैग्स