ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

लोकसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुई लोजपा (रामविलास), वैशाली में अहम बैठक का आयोजन

VAISHALI: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) भी मिशन 2024 की तैयारियों में पूरी मजबूती के साथ जु

लोकसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुई लोजपा (रामविलास), वैशाली में अहम बैठक का आयोजन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

VAISHALI: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) भी मिशन 2024 की तैयारियों में पूरी मजबूती के साथ जुट गई है। लोजपा (रामविलास) अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की मुहिम में लगी हुई है। शुक्रवार को वैशाली में पार्टी की तरफ से एक बैठक आयोजित की गई।


12 जनवरी को वैशाली लोकसभा क्षेत्र के वैशाली विधानसभा अन्तर्गत चकअहलदाद पंचायत में पंचायत अध्यझ संतोष कुमार के आवास पर लोक जनशक्ति (रामविलास) की एक बैठक का आयोजित की गई। इस बैठक मे मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी के प्रदेश के प्रचार प्रसार प्रमुख सह मुजफ्फरपुर जिला संगठन प्रभारी संजय कुमार सिंह मौजूद रहे। इस बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्टी के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट संकल्प के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।


इसके साथ साथ उन्होंने पार्टी द्वारा हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम मे 16 जनवरी को आयोजित संकल्प महासभा में सभी लोगों को आमंत्रित किया। इस बैठक को वैशाली प्रखण्ड के संगठन प्रभारी डॉक्टर रजनीश कुमार ने संबोधित किया और पार्टी के संकल्प और अपने नेता चिराग पासवान के बारे में लोगों को बताया। बैठक में वैशाली प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान, मदरना पंचायत अध्यक्ष डॉ. अवधेश कुमार, प्रखंड महासचिव अशोक साह भी मौजूद रहे। 


इसके बाद संजय कुमार सिंह के नेतृत्व मे प्रखंड प्रभारी रजनीश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान, मदरना पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अवधेश कुमार, चकअहलदाद पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार, फुलाढ पंचायत अध्यझक्ष गुप्तेश्वर साह, प्रखण्ड महासचिव अशोक साह के साथ साथ दर्जनों लोगो ने वैशाली लोकसभा चकअहलदाद पोखर चौक, मंसूरपूर बाजार, दुमदुमा चौक, दाउदनगर बाजार एवं वैशाली प्रखण्ड कार्यालय बाजार पर घूम-घूमकर सभी लोगों को पार्टी द्वारा 16 जनवरी को हाजीपुर में आयोजित संकल्प महासभा मे शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा।

टैग्स