ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

लोकसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुई चिराग की पार्टी, प्रचार प्रसार प्रमुख ने कई गांवों में की सभा

HAJIPUR: लोकसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) एक्टिव मोड में आ गई है और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की मुहिम में जुट गई है। इसी कड़ी में शनि

लोकसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुई चिराग की पार्टी, प्रचार प्रसार प्रमुख ने कई गांवों में की सभा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: लोकसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) एक्टिव मोड में आ गई है और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की मुहिम में जुट गई है। इसी कड़ी में शनिवार को पार्टी के प्रचार प्रसार प्रमुख एवम् जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह साहेबगंज प्रखंड के गुलाबपटी, चैनपुर बसंतपुर, पर्सोनिरईस और राजेपुर पंचायत में कई सभा का आयोजन किया।


आयोजित जनसभा में उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के बिहार फर्स्ट एंड बिहारी फर्स्ट को विस्तार रूप से बताया और साहेबगंज के लोगों से लोकजनशक्ति रामविलास पार्टी से उनके विचार धारा से जुड़ने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने प्रखंड पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड अध्यक्ष सहिंद्र पासवान मौजूद रहे।


उन्होंने पंचायत अध्यक्ष समरेश कुमार, ललन प्रसाद, संतोष पासवान, सुरेंद्र पासवान, महिला प्रखंड अध्यक्ष लवली रंजना को एक सप्ताह के अंदर बूथ कमेटी तैयार करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर राजेश कुमार, आयशा खातून, इंजीनियर जीतेंद्र पासवान, कविंद्र किशोर चौधरी, रामबाबू भगत, मनोहर पासवान छोटू कुमार, दीपक कुमार बब्लू पासवान, मोहित कुमार पासवान समेत अन्य लौद मौजूद रहे।


वहीं इस दौरान वे वैशाली लोकसभा के अन्तर्गत साहेबगंज प्रखंड के जिराती टोला गांव पहुंचे। बीते दिनों बदमाशों ने लालबाबू दास के 20 वर्षीय बेटे अंकित कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी थी। संजय कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने थानेदार से बात कर हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को कहा।


लोकसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुई चिराग की पार्टी, प्रचार प्रसार प्रमुख ने कई गांवों में की सभा

टैग्स