ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी लोजपा (रामविलास), वैशाली में प्रचार प्रसार प्रमुख ने की ताबड़तोड़ सभाएं

HAJIPUR: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही समय शेष रह गया है। ऐसे में सभी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) भी चुनाव को लेकर पूरी तरह से एक्टिव

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी लोजपा (रामविलास), वैशाली में प्रचार प्रसार प्रमुख ने की ताबड़तोड़ सभाएं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही समय शेष रह गया है। ऐसे में सभी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) भी चुनाव को लेकर पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गई है और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की मुहिम में जुट गई है।


वैशाली लोकसभा के अन्तर्गत गोरौल प्रखंड के सोन्धो पंचायत और इस्माइलपुर गांव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख एवं जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कई सभाओं का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार फर्स्ट एंड बिहारी फर्स्ट को विस्तार रूप से बताया। गोरोल प्रखंड के लोगों से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विचारधारा से जुड़ने को कहा और संगठन को मजबूत करने की अपील की।


इस मौके पर संजय कुमार सिंह ने प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष समेत मौजूद लोगों को अंगवस्त्र  देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष, अजब्लाल राय, पंचायत अध्यक्ष दिलीप कुमार, पंचायत उपाध्यक्ष सुजीत कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनिल पासवान भी मौजूद रहे। 


साथ ही पंचायत अध्यक्ष को एक सप्ताह के अंदर बूथ कमिटी तैयार करके देने को कहा गया। इस मौके पर उज्जवल कुमार, इंद्रदेव पासवान, सुबोध कुमार, मुकेश पासवान, अमरेश कुमार, संजीत कुमार, जितेंद्र पासवान, मुकेश पासवान, मो. सेराज, मो .गुड्डू, उपेंद्र साह, रईस अहमद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

टैग्स