ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

JDU के तेजस्वी से अलग होते ही RJD नेताओं में दिखा गुस्सा, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात

HAJIPUR : बिहार में महागठबंधन सरकार की सरकार गिर चुकी है। नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। अब बिहार में उनके ह

JDU के तेजस्वी से अलग होते ही RJD नेताओं में दिखा गुस्सा, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

HAJIPUR : बिहार में महागठबंधन सरकार की सरकार गिर चुकी है। नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। अब बिहार में उनके ही नेतृत्व में भाजपा के समर्थन से नई सरकार का गठन होने जा रहा है। नई सरकार में बीजेपी से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम होंगे। वहीं, नीतीश कुमार के एनडीए में जाने से राजद नेताओं में काफी नाराजगी देखी जा रही है। राजद के नेता के तरफ से नीतीश  कुमार की अर्थी यात्रा निकाली गई है। 


दरअसल, आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफा देते हैं और तेजस्वी यादव से उनका नाता टूट जाता है। उसके बाद राघोपुर में राजद कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार को अर्थी जुलुस निकाला है। इसमें राजद नेताओं ने जमकर नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की है। इस दौरान राजद नेताओं ने नीतीश कुमार को लेकर कई तरह की बातें कही है। 


राजद नेता ने कहा कि- जो नीतीश कुमार सामाजिक न्याय की बात करते हैं वो आज आरएसएस को गोद में चले गए हैं उनकी गोद में चले गए हैं। आज  समाजवादी के बीच से अपना देह त्याग दिए हैं और मृत हो गए हैं आज से वह समाजवादी नहीं रहे। तेजस्वी की बढ़ती लोकप्रियता से नीतीश कुमार डर गए और सहम गए इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया है।