ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरल

जनता दरबार में जब नहीं पहुंचे भाजपा विधायक, तब दिन में ही टॉर्च जलाकर लोग संजय सिंह को खोजने लगे

VAISHALI: वैशाली के लालगंज में हर रविवार को जनता दरबार लगता है। लालगंज के विधायक संजय सिंह जनता की समस्याएं सुनते हैं। लेकिन दो महीने से भाजपा विधायक जनता दरबार में नहीं आ रहे हैं।

जनता दरबार में जब नहीं पहुंचे भाजपा विधायक, तब दिन में ही टॉर्च जलाकर लोग संजय सिंह को खोजने लगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली के लालगंज में हर रविवार को जनता दरबार लगता है। लालगंज के विधायक संजय सिंह जनता की समस्याएं सुनते हैं। लेकिन दो महीने से भाजपा विधायक जनता दरबार में नहीं आ रहे हैं। लोगों को उम्मीद थी कि आज भाजपा विधायक संजय सिंह जनता दरबार में पहुंचेंगे लेकिन आज भी वे जनता दरबार में नहीं आएं जिसके बाद लोगों ने हाथ में टॉर्च लेकर विधायक जी को खोजा लेकिन वे कही नजर नहीं आए।   


मामला वैशाली के लालगंज का हैं। जहां लालगंज की जनता की समस्याएं सुनने के लिए हरेक रविवार को विधायक जी जनता दरबार लगाते आ रहे हैं लेकिन दो महीने से वे जनता दरबार में खुद नहीं आ रहे हैं। बीजेपी विधायक के आज जनता दरबार में नहीं पहुंचने से लोग आक्रोशित हो गये। लोग प्रखंड कार्यालय के पीछे बड़ी मंदिर परिसर में दिन के उजाले में टॉर्च जलाकर अपने विधायक जी को खोजते दिखे।


बताया जाता है कि 26 जनवरी से अभी तक किसी भी रविवार को जनता दरबार तो दूर विधायक भी वहां दिखाई नहीं दिए। इसलिए इस रविवार को लालगंज विधायक को टॉर्च लेकर खोजने लालगंज मुखिया संघ अध्यक्ष गणेश राय निकले थे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि लालगंज विधायक अपने वादों पर खड़ा नहीं उतरते। जनता की समस्या सुनने के लिए भी उनके पास वक्त नहीं है ऐसे में क्षेत्र का विकास वे कैसे करेंगे?

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता