ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

हेल्पलेस हो गये हैं नीतीश, बोले पूर्व सांसद..उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं, अरुण कुमार ने ललन सिंह को भी घेरा

VAISHALI: हाजीपुर पहुंचे पूर्व सांसद अरुण कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर भी सवाल खड़ा कर दिया। कहा कि नीतीश कुमार

हेल्पलेस हो गये हैं नीतीश, बोले पूर्व सांसद..उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं, अरुण कुमार ने ललन सिंह को भी घेरा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: हाजीपुर पहुंचे पूर्व सांसद अरुण कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर भी सवाल खड़ा कर दिया। कहा कि नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति अब ठीक नहीं है उनकी मेमोरी खत्म हो गई है। वहीं पूर्व सांसद ने कहा कि उनके खाने या दवा में वैसा तत्व मिलाकर दिया जा रहा है जिससे उनकी मानसिक स्थिति लगातार गड़बड़ हो जाए। अरुण कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इसकी जांच कराने की मांग की है।


पूर्व सांसद अरुण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति क्यों ठीक नहीं है यह जनता दरबार में देखने को मिली थी। जनता दरबार में नीतीश कुमार अधिकारियों को यह कहते दिखे थे कि गृह मंत्री को बुलाओ बिहार में लॉ एंड ऑर्डर खराब हो गया है। जो खुद राज्य के गृह मंत्री हैं वो अधिकारियों से गृह मंत्री को बुलाने की बात करते हैं। 


अरूण कुमार ने बिना नाम लिए कहा कि ऐसी अराजक स्थिति में उनके ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खाने में वैसी चीज दिलवा रहे हैं जिससे उनकी मानसिक स्थिति खराब हो जाये। ऐसे तत्वों ने इन्हें जकड़ लिया है कि राज्य कब डिरेल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। पूर्व सांसद अरूण कुमार अपने कार्यकर्ताओं के साथ हाजीपुर के सर्किट हाउस में एक बैठक करने पहुंचे थे जहां पर उन्होंने कार्यकर्ता से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के बारे में उक्त बातें कही। इस दौरान बैठक में  पार्टी के संजीत कुमार चौधरी समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता