ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

हाजीपुर में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पुल: उद्घाटन से पहले ही धंस गई सड़क, निर्माण कंपनी से 40 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप

VAISHALI: बिहार में कभी पुल धंस जाता है तो कभी पानी में पुलिया बह जाती है इस बार उद्घाटन से पहले ही पुल पर बना रोड धंस गया। इसे देखकर ही समझा जा सकता है कि इसका निर्माण इंजीनि

हाजीपुर में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पुल: उद्घाटन से पहले ही धंस गई सड़क, निर्माण कंपनी से 40 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: बिहार में कभी पुल धंस जाता है तो कभी पानी में पुलिया बह जाती है इस बार उद्घाटन से पहले ही पुल पर बना रोड धंस गया। इसे देखकर ही समझा जा सकता है कि इसका निर्माण इंजीनियरों और ठेकेदारों ने किस तरह से किया है। यूं कहे कि यह पुल भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। 


सड़क के धंसने के बाद अब पुल निर्माण कंपनी पर सवाल उठ रहा है। इसके निर्माण कार्य में इतनी गुणवत्ता का ख्याल रखा गया कि ओवरब्रिज पर बना रोड उद्घाटन से पहले ही धंस गया। वैशाली के हाजीपुर नेशनल हाईवे 31 का यह दृश्य है। जहां हाजीपुर के रामाशीष चौक का ओवरब्रिज पर बनी सड़क के धंसने से अफरा-तफरी मच गयी। वहां से गुजर रहे महुआ विधायक मुकेश रोशन की नजर जब इस पर गई तो उन्होंने इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। जिसके बाद धंसी सड़क पर लाल कपड़ा लगाकर यातायात को बंद कराया गया। वही आगे बैरिकेडिंग भी लगा दिया गया। 


इसे लेकर राजद विधायक मुकेश रोशन ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। बिहार की एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए राजद विधायक ने कहा कि यह पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। पुल इतना कमजोर बना है कि छह महीने भी नहीं टिक सका। बिहार में डबल इंजन की सरकार में आए दिन पुल गिर रहा है। 


राजद विधायक ने बिहार सरकार और भारत सरकार के मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाये। कहा कि 40 प्रतिशत कमीशन लेने के लिए मंत्री इस तरीके का पुल बनवा रहे हैं। ऐसा तो आदमी अपना घर भी नहीं बनवाएगा। जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए करोड़ों रूपये खर्च करके पुल बनाया गया लेकिन उद्घाटन के पहले ही यह क्षतिग्रस्त हो गया।  




 हाजीपुर में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पुल: उद्घाटन से पहले ही धंस गई सड़क, निर्माण कंपनी से 40 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप हाजीपुर में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पुल: उद्घाटन से पहले ही धंस गई सड़क, निर्माण कंपनी से 40 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता