ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

नीतीश की ज़िद से बिहार बर्बाद, चिराग ने शराबबंदी को लेकर बोला हमला

बिहार में शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भले ही एक बार फिर से अपना कड़ा रुख दिखा दिया हो लेकिन उनके सामने खड़े विरोधी नीतीश कुमार की इस जिद को बर्बादी का कारण बता रहे हैं. लोक जनशक्ति

नीतीश की ज़िद से बिहार बर्बाद, चिराग ने शराबबंदी को लेकर बोला हमला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

बिहार में शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भले ही एक बार फिर से अपना कड़ा रुख दिखा दिया हो लेकिन उनके सामने खड़े विरोधी नीतीश कुमार की इस जिद को बर्बादी का कारण बता रहे हैं. लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान में नीतीश कुमार की शराबबंदी नीति को बिहार की बर्बादी के लिए जिम्मेदार ठहराया है. चिराग पासवान ने कहा है कि पिछले 15 सालों में बिहार पूरी तरह खोखला और बर्बाद हो चुका है. हाजीपुर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक चिराग पासवान ने यह बड़ा बयान दिया है. चिराग ने कहा है कि शराब माफिया और शराब तस्कर के संरक्षण दिने वाले लोगों को मुख्यमंत्री शराबबंदी का शपथ दिलवा रहे हैं. 


चिराग पासवान सीएम नीतीश पर जमकर बरसे और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को बर्बाद कर दिया है. बता दें कि चिराग पासवान 28 नवंबर को होने वाली पार्टी स्थापना दिवस पर हाजीपुर में निमंत्रण देने पहुंचे थे.आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल का 15 साल पूरा होने पर चिराग पासवान ने तंज भी कसा है. उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार और उनके अधिकारियों को शर्म आना चाहिए, क्योंकि उन्होंने बिहार को बर्बाद कर दिया. वहीं शराबबंदी विफलता और नीति आयोग की रिपोर्ट को लेकर चिराग ने नीतीश कुमार को आरे हाथों लिया है.


इसके साथ ही चिराग पासवान ने कंगना रानौत के विवादित बयान को लेकर उनपर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि कंगना का ऐसा सोच महापुरुषों का अपमान करने वाला है. कंगना को राष्ट्रीय पुरस्कार के मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए. आजादी भीख में मिली ऐसे बयान शहीद के परिवारों को अपमानित करता है. वहीं संविधान दिवस के दिन हो रही राजनीति को लेकर लेकर चिराग पासवान ने कहा कि संविधान दिवस पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के संविधान दिवस के आयोजन में नहीं जाने पर चिराग ने कहा यह किसी पार्टी का अपना विषय हो सकता है. देश संविधान से ही चलता है.

टैग्स

संबंधित खबरें