ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

कोरोना के बढ़ते मामले पर बोले चिराग, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी कोरोना की निरंतर जांच करानी चाहिए

HAJIPUR: दलित बच्ची की हत्या के बाद उनके परिजनों से मिलने लोजपा (रामविलास) के अध्‍यक्ष चिराग पासवान आज हाजीपुर पहुंचे। परिजनों से मिलकर चिराग पासवान ने घटना की पूरी जानकार

कोरोना के बढ़ते मामले पर बोले चिराग, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी कोरोना की निरंतर जांच करानी चाहिए
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAJIPUR: दलित बच्ची की हत्या के बाद उनके परिजनों से मिलने लोजपा (रामविलास) के अध्‍यक्ष चिराग पासवान आज हाजीपुर पहुंचे। परिजनों से मिलकर चिराग पासवान ने घटना की पूरी जानकारी ली और सांत्वना दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आपके संकट की घड़ी में हम आपके साथ हैं। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद चिराग ने कहा कि उनकी यह कोशिश होगी की पीड़ित परिवार को न्याय मिले।


चिराग पासवान ने इस दौरान मीडिया से बातचीत की। उन्होंने राज्य में बढ़ रहे कोरोना के मामले पर चिंता जतायी। चिराग ने तंस कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी कोरोना की जांच करानी चाहिए। मुख्यमंत्री जी अपनी जानकारी साझा करने से संकोच करते हैं। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में तैनात सुरक्षाकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। कैबिनेट के कई मंत्री और डिप्टी सीएम भी संक्रमित पाए गए हैं।


चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को भी अपना ध्यान रखना चाहिए। मुख्यमंत्री समाज सुधार यात्रा पर निकले हुए थे। जिसमें काफी भीड़ थी। इसलिए सावधानी बरते हुए उन्हें अपनी जांच निरंतर करानी चाहिए। मुख्यमंत्री दूसरी लहर में अपने आवास को ही अस्पताल बनवा लिए थे। पता नहीं उस वक्त भी उनको कोरोना हुआ था या नहीं। मुख्यमंत्री जानकारी साझा करने से पूरा संकोच करते हैं। मुख्यमंत्री जी को सावधानी बरतनी चाहिए और करोना की जांच करानी चाहिए। मैं उन्हें शुभकामना देता हूं कि वे स्वस्थ रहें और संक्रमण से बचे रहें। 



-- 


टैग्स